
IPL 2025 : 1 मई 2025 को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही RR की प्लेऑफ की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं। लेकिन इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अनचाही ही सही, पर IPL के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
वैभव सूर्यवंशी इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके और डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
वह IPL इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र में डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उनकी उम्र थी मात्र 14 साल और 35 दिन।
28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने महज 38 गेंदों में 101 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
परंतु अगली ही पारी में डक पर आउट होकर वह IPL इतिहास में ऐसे 7वें खिलाड़ी बन गए हैं जो शतक के बाद अगली ही पारी में बिना रन बनाए आउट हुए हैं।
वैभव सूर्यवंशी से पहले इस सूची में ये बड़े नाम शामिल हैं:
सुरेश रैना
शेन वॉटसन
ईशान किशन
यूसुफ पठान
वेंकटेश अय्यर
मार्कस स्टोइनिस
अब वैभव सूर्यवंशी भी इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बन चुके हैं। IPL 2025 :