
IPL 2025: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच का नायक बना एक नया सितारा – विपराज निगम। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 65 रन तक पांच विकेट गिर चुके थे। जब टीम संकट में थी, तब मैदान पर उतरे विपराज निगम और अपनी विस्फोटक पारी से खेल का रुख पूरी तरह बदल दिया।