
IPL 2025 : 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान चली गई और 17 से अधिक लोग घायल हो गए। इस नृशंस घटना ने न सिर्फ आम नागरिकों को, बल्कि देश के क्रिकेट खिलाड़ियों को भी गहरे शोक में डुबो दिया।
भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस घटना की कड़ी निंदा की।
उन्होंने लिखा, "जो हुआ, उससे बहुत दुखी हूं।"
विराट ने पीड़ितों के परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना की और जल्द से जल्द न्याय की मांग की। IPL 2025
शुभमन गिल ने कहा, “इस तरह की हिंसा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है।”
युवराज सिंह ने लिखा, “पर्यटकों पर हमला बेहद परेशान करने वाला है। मेरी प्रार्थनाएं सभी पीड़ितों के साथ हैं।”
आकाश चोपड़ा ने इसे "अकल्पनीय क्रूरता" बताया और अपराधियों के लिए कड़ी सजा की मांग की। IPL 2025
बीसीसीआई ने हमले के बाद बड़ा कदम उठाया:
आईपीएल मैच में खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
मैच के दौरान ना कोई चीयरलीडिंग होगी और ना ही आतिशबाजी। IPL 2025 :