मगर क्रिकेट जगत जानता है कि यह ‘मिनी’ नाम का जरूर है, पर खिलाड़ियों पर लगने वाली करोड़ों की बोलियां इसे किसी मेगा ऑक्शन से कम नहीं बनाएंगी। हर टीम अपनी रणनीति, गणित और किस्मत के खेल के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल का सबसे बड़ा इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी अब बस कुछ ही कदम दूर है और तैयारियों ने रफ़्तार पकड़ ली है। इस बार भले ही इसे “मिनी ऑक्शन” कहा जा रहा हो, मगर क्रिकेट जगत जानता है कि यह ‘मिनी’ नाम का जरूर है, पर खिलाड़ियों पर लगने वाली करोड़ों की बोलियां इसे किसी मेगा ऑक्शन से कम नहीं बनाएंगी। हर टीम अपनी रणनीति, गणित और किस्मत के खेल के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।
सूत्रों के मुताबिक IPL 2026 का ऑक्शन इस बार 15 दिसंबर 2025 को होने की संभावना है। आयोजन स्थल को लेकर अभी बोर्ड के भीतर हलचल जारी है। बीसीसीआई की प्राथमिकता भारत में आयोजन ही है, लेकिन दिसंबर के शादी-सत्र और व्यस्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए, अब यूएई में ऑक्शन कराने के विकल्प पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। क्रिकेट के दीवाने इस खबर को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सभी की नजरें तय तारीख पर टिकी हैं।
रिटेंशन लिस्ट के जारी होने से पहले हर फ्रेंचाइजी के पास बचा हुआ पर्स कुछ इस प्रकार है –
टीम बचा हुआ पर्स
पंजाब किंग्स (PBKS) ₹35 लाख
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ₹10 लाख
गुजरात टाइटंस (GT) ₹15 लाख
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ₹20 लाख
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ₹5 लाख
मुंबई इंडियंस (MI) ₹10 लाख
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ₹5 लाख
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ₹20 लाख
राजस्थान रॉयल्स (RR) ₹30 लाख
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ₹75 लाख
ध्यान देने वाली बात यह है कि रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद, जो खिलाड़ी रिलीज़ किए जाएंगे, उनकी रकम टीमों के पर्स में जुड़ जाएगी। यानी अगर कोई फ्रेंचाइजी ₹5 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज़ करती है, तो उसके पर्स में ₹5 करोड़ की बढ़ोतरी हो जाएगी।
श्रेयस अय्यर – ₹26.75 करोड़
अर्शदीप सिंह – ₹18 करोड़
युजवेंद्र चहल – ₹18 करोड़
ऋषभ पंत – ₹27 करोड़
निकोलस पूरन – ₹21 करोड़
रवि बिश्नोई / मयंक यादव – ₹11 करोड़ (प्रत्येक)
राशिद खान – ₹18 करोड़
शुभमन गिल – ₹15.5 करोड़
जोस बटलर – ₹15.75 करोड़
अक्षर पटेल – ₹16.5 करोड़
केएल राहुल – ₹14 करोड़
कुलदीप यादव – ₹13.25 करोड़
ऋतुराज गायकवाड़ – ₹18 करोड़
रवींद्र जडेजा – ₹18 करोड़
मथीशा पथिराना – ₹13 करोड़
जसप्रीत बुमराह – ₹18 करोड़
सूर्यकुमार यादव – ₹16.35 करोड़
हार्दिक पांड्या – ₹16.35 करोड़
वेंकटेश अय्यर – ₹23.75 करोड़
रिंकू सिंह – ₹13 करोड़
आंद्रे रसेल / सुनील नरेन / वरुण चक्रवर्ती – ₹12 करोड़ (प्रत्येक)
हेनरिक क्लासेन – ₹23 करोड़
पैट कमिंस – ₹18 करोड़
ट्रेविस हेड / अभिषेक शर्मा – ₹14 करोड़ (प्रत्येक)
यशस्वी जायसवाल – ₹18 करोड़
संजू सैमसन – ₹18 करोड़
ध्रुव जुरेल / रियान पराग – ₹14 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
विराट कोहली – ₹21 करोड़
जोश हेज़लवुड – ₹12.50 करोड़
फिल साल्ट – ₹11.50 करोड़
इस बार का ऑक्शन पिछले सीजन से अलग होने वाला है। 2025 में हुए मेगा ऑक्शन की तुलना में यह “मिनी ऑक्शन” सिर्फ एक दिन का इवेंट होगा। लेकिन, कई दिग्गज खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज़ को लेकर होने वाली हलचल इसे सबसे दिलचस्प ऑक्शन बना सकती है।