विज्ञापन
आईपीएल 2026 जैसे-जैसे अपने निर्णायक चरण यानी प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इस लीग की लोकप्रियता भी नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। जियोस्टार के लीनियर टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इस सीजन दर्शकों की भागीदारी अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 जैसे-जैसे अपने निर्णायक चरण यानी प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इस लीग की लोकप्रियता भी नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। जियोस्टार के लीनियर टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इस सीजन दर्शकों की भागीदारी अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक कुल व्यूअरशिप अब 1.1 अरब के आंकड़े को छू चुकी है, जो आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी पहुंच मानी जा रही है। IPL 2026
लीनियर टीवी पर आईपीएल की पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है और यह अब 50 करोड़ दर्शकों के करीब पहुंच रहा है। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या में पिछले सीजन की तुलना में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि वॉच टाइम में 7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। कनेक्टेड टीवी (CTV) पर भी आईपीएल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, जहां व्यूअरशिप में 25 प्रतिशत और वॉच टाइम में 20 प्रतिशत का उछाल दर्ज हुआ है। खास बात यह है कि क्षेत्रीय भाषाओं में मैच देखने का रुझान 42 प्रतिशत तक बढ़ गया है, जो यह दिखाता है कि आईपीएल अब सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के हर कोने तक गहराई से पहुंच चुका है। IPL 2026
जियोस्टार स्पोर्ट्स के सेल्स हेड अनूप गोविंदन के अनुसार इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत दर्शकों की लगातार बढ़ती भागीदारी है। उन्होंने कहा कि हर हफ्ते मुकाबलों की तीव्रता बढ़ने के साथ व्यूअरशिप में भी लगातार इजाफा हुआ है। यह इस बात का संकेत है कि आईपीएल विभिन्न प्लेटफॉर्म्स और स्क्रीन पर दर्शकों से गहराई से जुड़ चुका है। IPL 2026
आईपीएल 2026 के दौरान ब्रांड्स की भागीदारी भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस सीजन 125 नए विज्ञापनदाता जुड़े हैं, जिनमें विभिन्न उद्योगों के बड़े नाम शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 22 ब्रांड्स और टीवी प्रसारण पर 16 प्रमुख कंपनियों ने साझेदारी की है। यह बढ़ता रुझान आईपीएल की व्यावसायिक ताकत और ब्रांड वैल्यू को और मजबूत करता है। IPL 2026
इस सीजन दर्शकों के अनुभव को और समृद्ध बनाने में ‘चैंपियंस फीड’ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस विशेष कमेंट्री पैनल में रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच के दौरान गहन विश्लेषण और विशेषज्ञ राय के जरिए दर्शकों को नया अनुभव दे रहे हैं। IPL 2026
विज्ञापन