विज्ञापन
आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले के बाद चेपॉक स्टेडियम एक बार फिर भावनाओं के सागर में डूब गया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने घरेलू मैदान पर सीजन का आखिरी मैच खेला, जहां उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले के बाद चेपॉक स्टेडियम एक बार फिर भावनाओं के सागर में डूब गया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने घरेलू मैदान पर सीजन का आखिरी मैच खेला, जहां उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही CSK के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी काफी कमजोर हो गई हैं। लेकिन मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा उस पल की रही, जब मैच खत्म होने के बाद पूरा CSK परिवार मैदान पर उतरा और दर्शकों के प्रति सम्मान जताते हुए लैप ऑफ ऑनर लिया। IPL 2026
मैच समाप्त होने के बाद पहले से ही दर्शकों को स्टेडियम में रुकने की अपील की गई थी। जैसे ही खिलाड़ी मैदान में लौटे, पूरा चेपॉक स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। CSK खिलाड़ियों ने मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और इस दौरान कई खिलाड़ियों ने दर्शकों की ओर जर्सी और गेंदें भी फेंकी। यह परंपरा CSK पिछले कई सीजनों से अपने अंतिम घरेलू मुकाबले के बाद निभाता आ रहा है। IPL 2026
इस पूरे लैप ऑफ ऑनर के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान महेंद्र सिंह धोनी पर रहा। चोट के कारण इस सीजन वह एक भी मैच नहीं खेल सके, लेकिन उनकी मौजूदगी ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया। स्टेडियम में फैंस “धोनी-धोनी” के नारों से गूंज उठे, और हर नजर सिर्फ “थाला” पर टिकी रही। इसी दौरान धोनी ने अपने पुराने साथी और CSK के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना को गले लगाकर भावनात्मक पल भी साझा किया। रैना इस समय कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं और स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। IPL 2026
मैच के बाद CSK का पारंपरिक टीम फोटोशूट भी हुआ, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी पीली जर्सी पहनकर मैदान पर पहुंचे। जैसे ही धोनी कैमरे के सामने आए, पूरा चेपॉक स्टेडियम खड़े होकर तालियों से गूंज उठा। यह इस सीजन का पहला मौका था जब धोनी मैच डे पर स्टेडियम में नजर आए, जिससे फैंस के बीच उनकी वापसी को लेकर उत्साह और भावनाएं दोनों चरम पर पहुंच गईं। हालांकि, इस पूरे इमोशनल माहौल के बावजूद धोनी की रिटायरमेंट को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। इंजरी के कारण वह इस सीजन में मैदान पर नहीं उतर सके, और उनकी उम्र (जुलाई में 45 वर्ष) को देखते हुए चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं कि क्या यह उनका आखिरी सीजन था या वह आगे भी खेलेंगे। फिलहाल न तो धोनी और न ही फ्रेंचाइज़ी की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है, जिससे सस्पेंस और गहरा गया है। IPL 2026
विज्ञापन