विज्ञापन
आईपीएल 2026 अब उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा है। 49 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति बेहद रोमांचक हो गई है। टॉप-6 टीमों के बीच ऐसा मुकाबला चल रहा है कि अंक तालिका किसी ट्रैफिक जाम से कम नहीं दिख रही।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 अब उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा है। 49 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति बेहद रोमांचक हो गई है। टॉप-6 टीमों के बीच ऐसा मुकाबला चल रहा है कि अंक तालिका किसी ट्रैफिक जाम से कम नहीं दिख रही। कई टीमें 10 से ज्यादा अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं, जबकि एक हार कुछ टीमों का पूरा गणित बिगाड़ सकती है। आज होने वाला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस मैच का असर सीधे पॉइंट्स टेबल की टॉप पोजिशन और प्लेऑफ की दौड़ पर पड़ने वाला है। IPL 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार लय में नजर आ रही है। टीम फिलहाल तीसरे स्थान पर मौजूद है, लेकिन अगर आज LSG के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो सीधे अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। RCB की जीत के बाद उसके 14 अंक हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को पीछे छोड़ सकती है। ऐसे में बेंगलुरु की टीम IPL 2026 में पहली बार टॉप पोजिशन पर पहुंचने में सफल होगी। IPL 2026
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आज का मैच किसी फाइनल से कम नहीं है। टीम के खाते में फिलहाल सिर्फ 4 अंक हैं और लगातार खराब प्रदर्शन ने उसे प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर कर दिया है। अगर LSG आज RCB से हार जाती है तो उसका सफर लगभग खत्म माना जाएगा। इसके बाद टीम अधिकतम 12 अंक तक ही पहुंच पाएगी और मौजूदा सीजन में प्लेऑफ के लिए 12 अंक पर्याप्त नजर नहीं आ रहे। IPL 2026
49वें मैच तक सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं पंजाब किंग्स के खाते में 13 अंक हैं। RCB, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के पास 12-12 अंक मौजूद हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स भी 10 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। IPL 2026
सनराइजर्स हैदराबाद को अब प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है। वहीं पंजाब किंग्स अगर अगला मुकाबला जीत जाती है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे और टीम खुद को काफी हद तक सुरक्षित स्थिति में पहुंचा देगी। ऐसे में IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल हर मैच के साथ और ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि कौन सी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी और किसका सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो जाएगा। IPL 2026
विज्ञापन
विज्ञापन