विज्ञापन
आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं और अपने आक्रामक अंदाज से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं और अपने आक्रामक अंदाज से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी शैली ऐसी है जिसमें बड़े शॉट लगाने की कोशिश में जल्दी विकेट गंवाने का खतरा भी बना रहता है। लेकिन अगर आपको लगता है कि इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं, तो तस्वीर कुछ और है। फिलहाल इस मामले में उनसे आगे एक और बल्लेबाज निकल चुका है, जिसने अपने दमदार प्रदर्शन से अलग पहचान बना ली है। IPL 2026
इस समय IPL 2026 अपने रोमांचक मोड़ की ओर बढ़ रहा है और सभी टीमें प्लेऑफ की दौड़ में पूरी ताकत लगा रही हैं। इसी बीच बल्लेबाजों के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें टिकी हुई है। अगर अब तक इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज की बात करें, तो इस सूची में रजत पाटीदार सबसे आगे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार न सिर्फ कप्तानी में असरदार दिख रहे हैं, बल्कि बल्ले से भी जबरदस्त योगदान दे रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम पहले भी खिताब का स्वाद चख चुकी है और अब वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी टीमों पर दबाव बना रहे हैं। IPL 2026
अब तक के मुकाबलों में रजत पाटीदार ने 6 मैचों में 22 छक्के लगाए हैं और साथ ही 230 रन भी अपने नाम किए हैं। इस दमदार प्रदर्शन ने उन्हें मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा सिक्स-हिटर बना दिया है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 6 मैचों में 20 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि प्रियांश आर्या ने भी 20 छक्के लगाए हैं, लेकिन उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 5 मैचों में ही कर दिखाया है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने 6 मैचों में 17 छक्के जड़ दिए हैं और जिस फॉर्म में वे दिख रहे हैं, उसे देखते हुए आने वाले मैचों में वे भी टॉप पर पहुंचने की दावेदारी पेश कर सकते हैं। IPL 2026
जहां छक्कों की सूची में रजत पाटीदार आगे हैं, वहीं चौके लगाने के मामले में विराट कोहली ने अपना दबदबा कायम रखा है। कोहली अब तक 28 चौके लगा चुके हैं। उनके ठीक पीछे शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 27 चौके अपने नाम किए हैं। वहीं जॉस बटलर ने 25 चौके और वैभव सूर्यवंशी ने 24 चौके लगाए हैं। IPL 2026
विज्ञापन