विज्ञापन
आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल जरूर है, लेकिन बंद नहीं हुई है। अब तक 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ टीम 6 अंकों पर है और पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर बनी हुई है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल जरूर है, लेकिन बंद नहीं हुई है। अब तक 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ टीम 6 अंकों पर है और पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यहां से वापसी संभव है? IPL 2026
मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण हो चुकी है। टीम के सामने अब कोई आसान रास्ता नहीं बचा है जो भी उम्मीद बाकी है, वह सिर्फ उसके अपने प्रदर्शन पर टिकी है। अगले चार मुकाबले अब किसी नॉकआउट से कम नहीं हैं, जहां हर जीत जरूरी है और हर गलती भारी पड़ सकती है। टीम को अपने अगले चार मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है। इनमें से तीन टीमें फिलहाल पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में बनी हुई हैं, यानी प्लेऑफ की दौड़ में पहले से ही मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में मुंबई के लिए चुनौती और भी कठिन हो जाती है। अब उसे सिर्फ जीत नहीं, बल्कि लगातार और निर्णायक जीत दर्ज करनी होगी। अगर इन चारों में से एक भी मुकाबला हाथ से निकल गया, तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म मानी जाएंगी। IPL 2026
मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ रेस अब बेहद जटिल मोड़ पर पहुंच चुकी है। 47 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में कई टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल चार टीमें 12-12 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, जबकि पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि टॉप पर मौजूद पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी एक-एक मुकाबला कम खेला है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमें 10-10 मैच खेलकर 12-12 अंकों पर पहुंच चुकी हैं, जिससे टेबल और भी कड़ा हो गया है। IPL 2026
विज्ञापन
विज्ञापन