आईपीएल की सबसे महंगी टीम बनी राजस्थान रॉयल्स, सौदे ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील सामने आई है। साल 2008 में पहले ही सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली राजस्थान रॉयल्स अब नए मालिकाना ढांचे में जाने वाली है। अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी ने इस फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण करने का समझौता किया है।

आईपीएल में RR की महाडील
आईपीएल में RR की महाडील
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar24 Mar 2026 04:50 PM
bookmark

IPL 2026 : आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील सामने आई है। साल 2008 में पहले ही सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली राजस्थान रॉयल्स अब नए मालिकाना ढांचे में जाने वाली है। अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी ने इस फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण करने का समझौता किया है। बताया जा रहा है कि यह सौदा 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर, यानी लगभग 15,300 करोड़ रुपये में तय हुआ है। इस पूरी राशि का भुगतान एकमुश्त किए जाने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अधिग्रहण के पीछे काल सोमानी को अमेरिकी उद्योग जगत के बड़े नामों का भी समर्थन हासिल है। इनमें वॉलमार्ट परिवार से जुड़े कारोबारी रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार का नाम शामिल बताया जा रहा है। यह डील आईपीएल 2026 सीजन के समापन के बाद प्रभावी होगी।

आईपीएल में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची टीमों की वैल्यू

राजस्थान रॉयल्स की यह बिक्री इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले आईपीएल में इतनी बड़ी रकम का सौदा नहीं हुआ था। पिछले वर्ष टॉरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 5,025 करोड़ रुपये में खरीदी थी। उस सौदे के बाद गुजरात फ्रेंचाइजी का कुल मूल्यांकन लगभग 7,500 करोड़ रुपये आंका गया था। गौरतलब है कि सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने 2021 में गुजरात टाइटंस को 5,625 करोड़ रुपये में खरीदा था और बाद में अपनी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास बरकरार रखी।

मनोज बादले के पास थी सबसे बड़ी हिस्सेदारी

राजस्थान रॉयल्स की स्वामित्व संरचना में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बादले के पास थी, जो इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के जरिये फ्रेंचाइजी में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते थे। इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और लाचलान मर्डोक जैसे निवेशक भी इसमें शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया पिछले साल के आखिर में शुरू हो गई थी और इस पूरे सौदे में निवेश बैंक द रेन ग्रुप सलाहकार की भूमिका में था।

खरीद की दौड़ में कई दिग्गज शामिल थे

राजस्थान रॉयल्स को खरीदने के लिए केवल एक पक्ष ही मैदान में नहीं था, बल्कि कई बड़े कारोबारी समूह इस रेस में शामिल थे। हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि फ्रेंचाइजी ने 1.7 अरब डॉलर यानी लगभग 15,859 करोड़ रुपये के एक प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। यह ऑफर कथित तौर पर कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स की ओर से दिया गया था। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। IPL 2026

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

दिल को छू जाएगा RCB का ये फैसला, इन 11 सीटों को हमेशा रखा जाएगा खाली

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई दर्दनाक भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की स्मृति में बड़ा कदम उठाया है।

RCB का भावुक फैसला
RCB का भावुक फैसला
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar24 Mar 2026 04:26 PM
bookmark

IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई दर्दनाक भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की स्मृति में बड़ा कदम उठाया है। RCB की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत के बाद 4 जून 2025 को जश्न के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। अब फ्रेंचाइजी ने उन दिवंगत प्रशंसकों को स्थायी श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया है।

हर मैच में खाली रहेंगी 11 सीटें

RCB और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने मिलकर तय किया है कि स्टेडियम के एक प्रमुख स्टैंड की 11 सीटों को हमेशा के लिए सामान्य दर्शकों के उपयोग से हटा दिया जाएगा। ये सीटें अब किसी भी मुकाबले में भरी नहीं जाएंगी। चाहे आईपीएल मैच हो या अंतरराष्ट्रीय मुकाबला, ये 11 सीटें उन 11 लोगों की याद में हर बार खाली रहेंगी। फ्रेंचाइजी के इस संवेदनशील फैसले की व्यापक सराहना हो रही है।

स्टेडियम गेट पर बनेगा स्मारक

RCB ने सिर्फ सीटें खाली छोड़ने तक खुद को सीमित नहीं रखा है। टीम ने यह भी फैसला किया है कि हादसे में जान गंवाने वालों की स्मृति में स्टेडियम के प्रवेश द्वार के पास एक स्मारक स्थापित किया जाएगा।

बताया गया है कि 28 मार्च को आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले से पहले इस स्मारक का अनावरण किया जाएगा। मैच के दिन स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर सभी 11 पीड़ितों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और उनकी याद में एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा।

अभ्यास सत्र में खिलाड़ी पहनेंगे नंबर 11

फ्रेंचाइजी ने श्रद्धांजलि के तौर पर एक और खास पहल की है। RCB के खिलाड़ी इस सीजन के प्रैक्टिस सेशंस के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। फ्रेंचाइजी के CEO राजेश मेनन ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कर्नाटक सरकार, पुलिस और स्थानीय प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि अब सभी मैचों के लिए सख्त SOP लागू की जाएगी, जिसे KSCA, RCB और स्थानीय एजेंसियों के समन्वय से अमल में लाया जाएगा।

28 मार्च को होगा सीजन का आगाज

आईपीएल 2026 का उद्घाटन मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। RCB की कमान रजत पाटीदार के हाथों में होगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन संभालेंगे। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हैं, इसलिए उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन नेतृत्व करते नजर आएंगे। IPL 2026

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

आईपीएल 2026 में सख्त अनुशासन की तैयारी, BCCI ने लागू की नई पाबंदियां

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 को लेकर नई और विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इन निर्देशों का मकसद टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, संचालन व्यवस्था और मैच-डे प्रोटोकॉल को और अधिक सख्त बनाना है।

IPL 2026 में BCCI सख्त
IPL 2026 में BCCI सख्त
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar24 Mar 2026 12:00 PM
bookmark

IPL 2026 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 को लेकर नई और विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इन निर्देशों का मकसद टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, संचालन व्यवस्था और मैच-डे प्रोटोकॉल को और अधिक सख्त बनाना है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इस सीजन में खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट की गतिविधियां तय नियमों के दायरे में ही होंगी। नई व्यवस्था के तहत अब खिलाड़ियों की आवाजाही से लेकर अभ्यास, ड्रेसिंग रूम एक्सेस, सपोर्ट स्टाफ की संख्या और मैच के बाद की प्रस्तुति तक, हर स्तर पर स्पष्ट नियम लागू किए गए हैं। सबसे अहम बदलाव यह है कि अब खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए भी टीम बस से ही यात्रा करेंगे। इसके अलावा मैच वाले दिन किसी भी तरह के प्रैक्टिस सेशन की अनुमति नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम जैसे प्रमुख वेन्यू पर अभ्यास के लिए अलग व्यवस्था भी तय की है। यहां टीमों को निर्धारित संख्या में प्रैक्टिस विकेट उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन एक टीम दूसरी टीम को आवंटित विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। बोर्ड ने ये अंतिम दिशानिर्देश सभी टीम मैनेजरों को भेज दिए हैं और इन्हें सख्ती से लागू करने के संकेत दिए हैं।

प्रैक्टिस से जुड़े नए नियम

BCCI के निर्देशों के मुताबिक, प्रत्येक टीम को प्रैक्टिस एरिया में दो नेट और मुख्य स्क्वायर पर एक साइड विकेट दिया जाएगा, जहां खिलाड़ी रेंज हिटिंग कर सकेंगे। मुंबई जैसे वेन्यू पर यदि दोनों टीमें एक ही समय में अभ्यास कर रही हों, तो हर टीम को दो-दो पिचें दी जाएंगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ओपन नेट की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई टीम अपना अभ्यास समय से पहले समाप्त कर देती है, तब भी दूसरी टीम उस छोड़ी गई पिच का उपयोग नहीं कर सकेगी। यानी जो सुविधाएं एक टीम को आवंटित हैं, उनका उपयोग केवल वही टीम करेगी। सबसे बड़ा बदलाव मैच डे को लेकर है। अब मैच वाले दिन न तो प्रैक्टिस की अनुमति होगी और न ही मुख्य स्क्वायर पर कोई फिटनेस टेस्ट कराया जा सकेगा। पहले यह आम बात मानी जाती थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ड्रेसिंग रूम और मैदान में प्रवेश पर भी सख्ती

प्रैक्टिस के दिनों में केवल अधिकृत और मान्यता प्राप्त स्टाफ को ही ड्रेसिंग रूम और फील्ड ऑफ प्ले तक पहुंच मिलेगी। खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और मित्र अलग वाहन से आ सकेंगे, लेकिन वे केवल हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही अभ्यास देख पाएंगे। इसके साथ ही एक्सटेंडेड सपोर्ट स्टाफ जैसे थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट और नेट बॉलर्स के नाम BCCI को पहले से मंजूरी के लिए भेजने होंगे। अनुमोदन मिलने के बाद ही उन्हें नॉन-मैच डे एक्रेडिटेशन जारी किया जाएगा। खिलाड़ियों के यात्रा नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब प्रैक्टिस के लिए आते-जाते समय खिलाड़ियों को टीम बस का ही इस्तेमाल करना होगा। हालांकि टीमों को सुविधा के लिए दो बैच में सफर करने की छूट दी गई है।

मैच डे के लिए अलग प्रोटोकॉल

BCCI ने मैच वाले दिन के लिए भी स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) में प्रवेश करने वाले मान्यता प्राप्त स्टाफ के लिए अपना एक्रेडिटेशन साथ रखना अनिवार्य होगा। पहली बार नियम तोड़ने पर चेतावनी दी जाएगी, लेकिन दोबारा ऐसा होने पर संबंधित टीम पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। बोर्ड ने यह भी नाराजगी जताई है कि कई बार खिलाड़ी हिटिंग नेट उपलब्ध होने के बावजूद LED बोर्ड की दिशा में शॉट खेलते हैं। टीमों से इस पर नियंत्रण रखने को कहा गया है। इसके अलावा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को LED बोर्ड के सामने बैठने से भी मना किया गया है। इसके लिए मैदान पर अलग से चिन्हित स्थान बनाए जाएंगे, जहां सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी पानी की बोतलें और तौलिया लेकर बैठ सकेंगे।

ऑरेंज-पर्पल कैप और ड्रेस कोड पर भी निर्देश

नई गाइडलाइन के अनुसार, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप धारक खिलाड़ियों को मैदान पर यह कैप पहननी होगी। यदि कोई खिलाड़ी लगातार कैप पहनकर नहीं आता, तो उससे कम से कम शुरुआती दो ओवर तक ब्रॉडकास्ट कवरेज के लिए कैप पहनने को कहा गया है। मैच के बाद होने वाली प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए भी ड्रेस कोड तय किया गया है। फ्लॉपी या बिना बाजू वाली जर्सी पहनकर प्रस्तुति में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। पहली बार इस नियम के उल्लंघन पर चेतावनी दी जाएगी, जबकि दूसरी बार आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

सपोर्ट स्टाफ की संख्या सीमित

BCCI ने मैच वाले दिनों में सपोर्ट स्टाफ की संख्या भी सीमित रखी है। IPL 2025 की तरह इस बार भी केवल 12 अधिकृत सपोर्ट स्टाफ सदस्यों को ही अनुमति मिलेगी, जिसमें टीम डॉक्टर भी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य अनावश्यक भीड़ और संचालन में अव्यवस्था को रोकना है।

जर्सी नंबर बदलने पर भी देना होगा समय से नोटिस

बोर्ड ने जर्सी नंबर बदलने को लेकर भी प्रक्रिया तय की है। यदि किसी खिलाड़ी के जर्सी नंबर में बदलाव किया जाता है, तो इसकी जानकारी कपड़ों और उपकरणों से जुड़ी गाइडलाइन के अनुसार कम से कम 24 घंटे पहले देनी होगी। IPL 2026

संबंधित खबरें