विज्ञापन
आईपीएल 2026 में लंबे-लंबे छक्कों की जंग अब और भी दिलचस्प हो गई है। राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाकर “सिक्सर किंग” की दौड़ में बढ़त बना रखी है, लेकिन अब उनके बेहद करीब पहुंचकर एक नया मुकाबला खड़ा हो गया है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में लंबे-लंबे छक्कों की जंग अब और भी दिलचस्प हो गई है। राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाकर “सिक्सर किंग” की दौड़ में बढ़त बना रखी है, लेकिन अब उनके बेहद करीब पहुंचकर एक नया मुकाबला खड़ा हो गया है। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुए इस रेस में वैभव को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। दोनों के बीच छक्कों का फासला बेहद कम रह गया है, जिससे आने वाले मैचों में टॉप पोजिशन बदलने की पूरी संभावना बन गई है। IPL 2026
अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी ने 10 मैचों में 37 छक्के लगाए हैं और 400 से अधिक रन भी पूरे कर लिए हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के रियान रिकेल्टन ने सिर्फ 8 मैचों में 33 छक्के जड़कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं। उन्होंने 10 मैचों में 32 छक्के लगाए हैं और लगातार तेज रन बनाने की क्षमता से शीर्ष खिलाड़ियों पर दबाव बनाए हुए हैं। वहीं प्रियांश आर्य 26 छक्कों के साथ इस दौड़ में बने हुए हैं, जबकि केएल राहुल और रजत पाटीदार 24-24 छक्कों के साथ सूची में शामिल हैं। IPL 2026
सिर्फ छक्के ही नहीं, चौकों की रेस भी बेहद रोमांचक हो चुकी है। केएल राहुल और विराट कोहली दोनों ने 42-42 चौके लगाकर बराबरी बनाए रखी है। राहुल 400 से अधिक रन बना चुके हैं, जबकि कोहली के नाम 379 रन दर्ज हैं। अभिषेक शर्मा भी 41 चौकों के साथ इस रेस में पीछे नहीं हैं। IPL 2026
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिलहाल अभिषेक शर्मा 440 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद केएल राहुल (433 रन), हेनरिक क्लासेन (425 रन) और वैभव सूर्यवंशी (404 रन) मौजूद हैं। ये चारों बल्लेबाज इस सीजन 400+ रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं, जिससे मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। IPL 2026
विज्ञापन
विज्ञापन