विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2026 से जुड़ी यह बड़ी खबर क्रिकेट फैंस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आईपीएल 2026 का आगाज इस बार चमक-दमक और जश्न के बजाय बेहद संजीदा माहौल में होगा।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2026 से जुड़ी यह बड़ी खबर क्रिकेट फैंस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आईपीएल 2026 का आगाज इस बार चमक-दमक और जश्न के बजाय बेहद संजीदा माहौल में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तय किया है कि 28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के 19वें सीजन में कोई ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी। यह फैसला पिछले साल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई उस दर्दनाक भगदड़ की स्मृति में लिया गया है, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। बोर्ड ने साफ संकेत दिया है कि इस सीजन की शुरुआत मनोरंजन से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और श्रद्धांजलि के भाव के साथ होगी।
आरसीबी की जीत का जश्न मनाने निकले हजारों फैंस ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि 4 जून की वह शाम उनकी जिंदगी का सबसे काला अध्याय बन जाएगी। विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु में मची अफरा-तफरी ने 11 जिंदगियों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। कुछ ही मिनटों में उत्सव का शोर मातम की चुप्पी में बदल गया। इस हादसे की टीस आज भी क्रिकेट जगत महसूस करता है। शायद यही कारण है कि बीसीसीआई ने इस बार चमक-दमक से दूर रहकर दिवंगत प्रशंसकों की याद में उद्घाटन समारोह न करने का फैसला किया है।
अब 28 मार्च को बेंगलुरु में होने वाला सीजन का पहला मुकाबला, जिसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, बिना किसी रंगारंग कार्यक्रम के खेला जाएगा। यानी इस बार न मंच सजेगा, न सितारों की परफॉर्मेंस होगी और न ही उद्घाटन का पारंपरिक उत्साह दिखाई देगा। क्रिकेट जरूर होगा, लेकिन माहौल पहले की तुलना में कहीं अधिक गंभीर और भावनात्मक रहेगा। हालांकि, बीसीसीआई ने उत्सव को पूरी तरह खत्म नहीं किया है। बोर्ड और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अब 31 मई को फाइनल के दिन एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित करने की तैयारी में है। IPL 2026
विज्ञापन