विज्ञापन
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है, लेकिन असली रोमांच सिर्फ अंतिम चार में जगह बनाने तक सीमित नहीं है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्लेऑफ में पहुंचने के बाद सबसे बड़ी और रणनीतिक जंग टॉप-2 में जगह पक्की करने की होती है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है, लेकिन असली रोमांच सिर्फ अंतिम चार में जगह बनाने तक सीमित नहीं है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्लेऑफ में पहुंचने के बाद सबसे बड़ी और रणनीतिक जंग टॉप-2 में जगह पक्की करने की होती है। यही वह स्थिति है, जो किसी भी टीम के फाइनल तक पहुंचने की राह को आसान बना देती है। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं, लेकिन समीकरण अब भी पूरी तरह स्थिर नहीं हैं। सनराइजर्स हैदराबाद समेत कुछ अन्य टीमों के नतीजे इस रैंकिंग को बदल सकते हैं। ऐसे में टॉप-2 की दौड़ आखिरी लीग मुकाबलों तक बेहद दिलचस्प बनी हुई है। IPL 2026
आईपीएल में टॉप-2 में जगह बनाना केवल प्रतिष्ठा की बात नहीं है, बल्कि यह सीधे खिताबी दौड़ में बड़ा रणनीतिक लाभ भी देता है। अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमों को प्लेऑफ में एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच मिलता है, क्योंकि उन्हें फाइनल में पहुंचने का एक नहीं बल्कि दो मौका मिलता है। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट हासिल कर लेती है, जबकि हारने वाली टीम बाहर नहीं होती और उसे एक और अवसर मिलता है। क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में उतरना पड़ता है, जहां उसका मुकाबला एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से होता है। एलिमिनेटर मैच तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच खेला जाता है, जिसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है। इस पूरे सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि टॉप-2 में रहने वाली टीमों के पास फाइनल तक पहुंचने के लिए डबल चांस होता है, जो उन्हें मानसिक और रणनीतिक बढ़त देता है। IPL 2026
आईपीएल 2026 में क्वालीफायर-1 की हार झेलने वाली टीम को फाइनल की दौड़ से बाहर नहीं किया जाएगा, लेकिन उसका सफर आसान बिल्कुल नहीं रहेगा। उसे एक और मौका जरूर मिलेगा, लेकिन इसके लिए उसे बेहद चुनौतीपूर्ण और व्यस्त शेड्यूल से गुजरना होगा। 26 मई को धर्मशाला में खेले जाने वाले क्वालीफायर-1 के बाद हारने वाली टीम को 29 मई को मुल्लांपुर में क्वालीफायर-2 खेलना होगा, जहां फाइनल की दूसरी जगह दांव पर होगी। इसके बाद 31 मई को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस पूरे शेड्यूल में जहां क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचकर अहमदाबाद में तैयारी का समय पाएगी, वहीं हारने वाली टीम को लगातार यात्रा और दबाव भरे मैचों से गुजरना पड़ेगा। यह अंतर ही प्लेऑफ में टॉप-2 की अहमियत को और भी खास बना देता है। IPL 2026
विज्ञापन