विज्ञापन
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी भले ही अपनी टीम को फाइनल तक नहीं पहुंचा सके हों, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में उन्होंने पूरे सीजन पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी भले ही अपनी टीम को फाइनल तक नहीं पहुंचा सके हों, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में उन्होंने पूरे सीजन पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। 15 साल के इस उभरते सितारे ने आईपीएल 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया है कि कई बड़े अवॉर्ड्स पर उनका दावा लगभग तय माना जा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि कुछ श्रेणियों में तो वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल चुके हैं। IPL 2026
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है। लंबे-लंबे छक्कों की बरसात करते हुए वह अब तक 72 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर कायम हैं। उनके आसपास भी कोई बल्लेबाज इस रफ्तार के करीब नहीं दिख रहा है। दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा 43 छक्कों के साथ मौजूद हैं, जबकि रजत पाटीदार 41 छक्कों के साथ फाइनल में पहुंचने के बावजूद इस रेस में काफी पीछे रह गए हैं। IPL 2026
युवा खिलाड़ियों की रेस में वैभव सूर्यवंशी ने बाकी सभी दावेदारों को पीछे छोड़ दिया है। रन, छक्कों और बाउंड्री की संख्या के मामले में उनका प्रदर्शन इस श्रेणी में उन्हें सबसे मजबूत दावेदार बनाता है। लगातार आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें इस अवॉर्ड का प्रमुख उम्मीदवार बना दिया है। IPL 2026
तेज स्ट्राइक रेट के आधार पर दिए जाने वाले इस अवॉर्ड में भी वैभव सबसे आगे हैं। उन्होंने इस सीजन 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके बाद Finn Allen 214.11 के स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। IPL 2026
सीजन के सबसे अहम व्यक्तिगत अवॉर्ड की दौड़ में भी वैभव सूर्यवंशी टॉप पर हैं। उनके पास 436.5 पॉइंट्स हैं, जबकि कगिसो रबाडा 408 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अगर फाइनल में रबाडा बड़ा प्रदर्शन नहीं कर सके, तो यह अवॉर्ड वैभव के नाम लगभग तय माना जा रहा है। IPL 2026
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ऑरेंज कैप की रेस में भी वैभव सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 776 रन बनाए हैं और टॉप पर मौजूद हैं। दूसरे स्थान पर शुभमन गिल (722 रन) और तीसरे स्थान पर साई सुदर्शन (710 रन) हैं। अब अगर गिल और सुदर्शन बड़े अंतर से रन नहीं बना पाते, तो ऑरेंज कैप भी वैभव के हाथों में जा सकती है। IPL 2026
विज्ञापन