विज्ञापन
आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिक गई हैं। राजस्थान रॉयल्स का आज मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होने जा रहा है और इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिक गई हैं। राजस्थान रॉयल्स का आज मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होने जा रहा है और इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। एक हफ्ते के ब्रेक के बाद मैदान पर उतर रही राजस्थान की टीम को अपने इस युवा स्टार से बड़ी पारी की उम्मीद है। पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव का बल्ला शांत रहा था। तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने उन्हें शानदार यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया था। इसके बाद क्रिकेट जगत में उनकी बल्लेबाजी तकनीक को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। कई पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने यॉर्कर गेंदों को उनकी कमजोरी बताया, लेकिन अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि गुजरात के खिलाफ वैभव किस अंदाज में वापसी करते हैं। IPL 2026
महज 15 साल की उम्र में आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशीइस सीजन में अब तक 10 मैचों में 404 रन बना चुके हैं। उनका औसत 40.40 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 237.65 का है, जो इस सीजन के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में उनकी गिनती कराता है। ऑरेंज कैप की रेस में वैभव फिलहाल पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। उनसे आगे हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, केएल राहुल और ईशान किशन हैं। IPL 2026
ऑरेंज कैप अपने नाम करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को आज कम से कम 91 रन की पारी खेलनी होगी। फिलहाल क्लासेन 494 रनों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा 475 रन, केएल राहुल 468 रन और ईशान किशन 409 रन बनाकर उनसे आगे हैं। ऐसे में अगर वैभव आज बड़ी पारी खेलते हैं, तो ऑरेंज कैप की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। IPL 2026
आज के मुकाबले में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, बल्कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी ऑरेंज कैप की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करने उतरेंगे। शुभमन गिल इस समय 378 रन के साथ 10वें स्थान पर हैं, जबकि साई सुदर्शन 385 रन बनाकर सातवें पायदान पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के पास आज धमाकेदार प्रदर्शन कर टॉप-5 में जगह बनाने का शानदार मौका रहेगा। IPL 2026
विज्ञापन
विज्ञापन