IPL : प्लेऑफ में अपने स्थान को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी दिल्ली
IPL
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 07:25 AM
IPL : आईपीएल 2025 में जब आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें न सिर्फ जीत दर्ज करने पर होगी , बल्कि प्लेऑफ में अपने जाने के इरादे को और मजबूत करने पर भी टिकीं होंगी। जहां एक तरफ कोलकाता की टीम इस मुकाबलें को जीतकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी , तो वहीं दिल्ली इस मुकाबले को जीतकर दिल्ली 2 में वापसी करना चाहेगी।
कैसा रहा है अब तक दोनों टीमों का सफर ?
आईपीएल 2025 में दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 9 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है और तीन मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं कोलकाता की टीम का प्रदर्शन इस साल कुछ खास नहीं रहा है , टीम ने अब तक खेले 9 मैचों में से टीम ने सिर्फ 3 मैचों में ही जीत दर्ज की है। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
क्या कहते है आंकड़े ?
आईपीएल में दोनों टीमों की आमने सामने की बात की जाएं , तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए है। जिनमे कोलकाता ने 18 , तो वहीं दिल्ली ने 15 मुकाबले जीतें है , तो वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
कहां और कब खेला जाएगा मुकाबला ?
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला आज शाम 7: 30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते है।