IPL : रविंद्र जडेजा के पास CSK के नंबर 1 गेंदबाज बनने का सुनहरा मौका
IPL
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:14 AM
IPL : आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होना हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के पास एक ऐतिहासिक कारनामा करने का सुनहरा मौका होगा। अगर रविंद्र जडेजा आज होने वाले मुकाबले में 2 विकेट चटका लेते है , तो वह चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंबाज बन जाएंगे।
ड्वेन ब्रावो को छोड़ सकते है पीछे
आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड उनके पूर्व स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का रहा है। ब्रावो ने चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलत हुए कुल 116 मुकाबलों में कुल 140 विकेट चटकाए है। वहीं रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए 181 मैचों में कुल 139 विकेट चटकाए है। ऐसे में आज अगर वो पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले में 2 विकेट चटका लेते है, तो वह चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी CSK
5 बार की आईपीएल विजेता रही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा है। टीम ने इस साल खेले 9 मुकाबलों में सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है। ऐसे में टीम की नजर हर हाल में एक बड़ी जीत दर्ज करने पर होगी , जिसके लिए टीम को अपने प्रदर्शन में बहुत ज्यादा सुधार करना होगा। टीम ने इस साल अपने घरेलू मैदान में मात्र एक ही जीत दर्ज की है।
चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम