आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। फाइनल में जगह बनाने की आखिरी जंग शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेली जाएगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। फाइनल में जगह बनाने की आखिरी जंग शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेली जाएगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। जहां एक तरफ जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जहां उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। वहीं हारने वाली टीम का ख़िताब जीतने के सपना टूट जाएगा। हालांकि मैच से पहले एक सवाल क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि बारिश या किसी अन्य कारण से क्वालिफायर-2 रद्द हो जाता है तो फाइनल में पहुंचने का मौका किस टीम को मिलेगा? IPL 2026
आईपीएल के प्लेऑफ नियमों के अनुसार क्वालिफायर-2 मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में यदि खराब मौसम या अन्य वजह से मैच शुरू ही नहीं हो पाता, तो पहले अंपायर सीमित ओवरों का मुकाबला कराने या सुपर ओवर के जरिए नतीजा निकालने की कोशिश करेंगे। यदि परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सके और सुपर ओवर भी संभव न हो, तब फैसला लीग चरण की अंक तालिका के आधार पर किया जाएगा। इस स्थिति में गुजरात टाइटंस को फायदा मिलेगा, क्योंकि लीग स्टेज के अंत में टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर थी। ऐसे में गुजरात सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। IPL 2026
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार को मैच के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पूर्वानुमान के मुताबिक शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी और मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहेगा। फिलहाल मुकाबले पर बारिश का कोई बड़ा खतरा नजर नहीं आ रहा है। IPL 2026
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स इस सीजन लीग चरण में दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीतकर हिसाब बराबर रखा है। अहमदाबाद में खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक अंदाज में छह रन से जीत दर्ज की थी। वहीं जयपुर में हुए दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार वापसी करते हुए राजस्थान को 77 रन के बड़े अंतर से हराया था। IPL 2026
क्वालिफायर-2 मुकाबला 29 मई को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी। IPL 2026
क्रिकेट प्रशंसक इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। अब सभी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या राजस्थान रॉयल्स वैभव सूर्यवंशी की शानदार फॉर्म के दम पर फाइनल में पहुंचेगी या फिर गुजरात टाइटंस एक बार फिर अपनी मजबूत टीम संयोजन के साथ खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल करेगी। IPL 2026
विज्ञापन