IPL : चेन्नई और पंजाब में होगी जबरदस्त भिड़ंत , क्या कहते है आंकड़े ?
IPL
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:04 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:04 AM
IPL : आईपीएल 2025 में जब आज चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स मैदान पर उतरेगी , तो दर्शको को इन दोनों टीमों से एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद होगी। जहां एक ओर चेन्नई की टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से उतरेगी , तो वहीं पंजाब की नजर प्लेऑफ में अपने जाने के इरादे को पुख्ता करने पर होंगी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के नजरिए से काफी अहम है।
कैसा रहा हैं इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन ?
आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात की जाए , तो दोनों टीमों का प्रदर्शन एक दूसरे के बिलकुल विपरीत रहा है। जहां एक और पंजाब ने अब तक खेले 9 मुकाबलों में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है , तो वहीं उसे तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि कोलकाता के खिलाफ उसका एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में 5 वें स्थान पर काबिज है। वहीं दूसरी तरफ 5 बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस साल सभी क्रिकेट फैंस को काफी निराश किया है। टीम ने अब तक खेले 9 मुकाबलों में सिर्फ 2 मुकाबलों में ही जीत दर्ज की हैं , तो वही 7 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम फ़िलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचें 10 वें स्थान पर मौजूद है।
कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड ?
आईपीएल में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 बार आमना सामना हुआ है। जिसमें दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। अब तक हुए मुकाबलों में चेन्नई ने 16 बार बाजी मारी है , तो वहीं पंजाब ने भी 15 बार चेन्नई को शिकस्त दी है। बात अगर पिछले 5 मुकाबलों की बात की जाए तो उसमे पंजाब का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच बीतें 5 मुकाबलों में से 4 में पंजाब ने बाजी मारी है। इस लिहाज से इस मुकाबले में पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई दे रहा है।