IPL : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास ,हर तरफ हो रही है उनकी ही चर्चा
IPL
भारत
चेतना मंच
29 Apr 2025 03:49 PM
IPL : आईपीएल 2025 में कल रात एक नाम इतिहास के पन्नो में हमेशा हमेशा के लिए दर्ज हो गया। वो नाम है राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का। वैभव सूर्यवंशी ने कल रात हुए मैच में गुजरात के खिलाफ एक ऐसा कारनामा किया है , जिसकी हर तरफ तारीफ़ हो रही है। आइए जानते है कि आखिर क्यों वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ चर्चा हो रही है।
शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कल रात एक अनोखा कारनामा किया है। वो आईपीएल के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए है, जिसके बाद चारों तरफ बस उनकी ही चर्चा है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र मात्र 14 साल है, इस लिहाज से वो इस लीग में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज है।
किसी भी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक
आईपीएल 2025 के लीग स्टेज का 47 वां मुकाबला हमेशा - हमेशा के लिए इतिहास के सुनहरे पन्नो में दर्ज हो गया है। कल रात वैभव सूर्यवंशी ने जो भी किया उसकी पूरी दुनिया मुरीद हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी ने कल रात हुए मैच में मात्र 35 गेंदों में 7 चौके और 11 छक्कों की मदद से शतक जड़ा। ऐसे करते ही वो IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है।
यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के नाम था। जिसे कल वैभव सूर्यवंशी ने तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बता दें साल 2010 में युसूफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 37 गेंदों में शतक जड़ा था।
प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाडी बने वैभव
आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे युवा खिलाडी के रूप में बिकने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कल रात हुए मैच में कई रिकॉर्ड तोड़े। जिनमे से आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाडी , आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक। इन सबके अतरिक्त उन्होंने कल रात एक और रिकॉर्ड अपने नाम स्थापित किया ,और वो रिकॉर्ड है आईपीएल इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड। वैभव सूर्यवंशी को कल उनके शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया। इस तरह वो आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। IPL :