IPL : विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, KKR के खिलाफ रच सकते है इतिहास
IPL
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:14 AM
IPL : आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान हो चूका है। इस नए शेड्यूल की शुरुआत कल 17 मई से होने जा रही है , जिसकी शुरुआत RCB और KKR के मुकाबले से होगी। इस मुकाबले में RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा।
KKR के खिलाफ कोहली के पास सुनहरा मौका
विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। खासतौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। कोहली अब तक केकेआर के खिलाफ 35 मुकाबलों में 1021 रन बना चुके हैं। यदि वह इस बार सिर्फ 73 रन और जोड़ देते हैं, तो वह केकेआर के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
वर्तमान में इस सूची में डेविड वॉर्नर 1093 रन के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 1083 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 1021 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। एक ही पारी में कोहली दोनों दिग्गजों को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।
आईपीएल में KKR के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
डेविड वॉर्नर – 1093 रन
रोहित शर्मा – 1083 रन
विराट कोहली – 1021 रन
शिखर धवन – 907 रन
बेहतरीन फॉर्म में हैं विराट कोहली
आईपीएल 2025 का सीजन विराट कोहली के लिए व्यक्तिगत तौर पर अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 11 मुकाबलों में 63.13 की औसत से 505 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। मौजूदा सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। IPL :