विज्ञापन
इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का एक वीडियो वायरल होकर चर्चा का नया केंद्र बन गया। इरफान ने जीत का जश्न अपने खास अंदाज में मनाया और पड़ोसी टीम की हार पर हल्की-सी चुटकी लेकर ऐसा ‘वन-लाइनर’ छोड़ा कि इंटरनेट पर मीम्स और रिएक्शंस की बाढ़ आ गई।

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान पर भारत की 61 रन की बड़ी जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का एक वीडियो वायरल होकर चर्चा का नया केंद्र बन गया। इरफान ने जीत का जश्न अपने खास अंदाज में मनाया और पड़ोसी टीम की हार पर हल्की-सी चुटकी लेकर ऐसा ‘वन-लाइनर’ छोड़ा कि इंटरनेट पर मीम्स और रिएक्शंस की बाढ़ आ गई।
मैच समाप्त होते ही इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मशहूर ट्रैक ‘अफगान जलेबी’ पर डांस करते नजर आए। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन “पड़ोसियों, संडे कैसा रहा?” सीधे तौर पर पाकिस्तानी फैंस की तरफ एक मजाकिया इशारा माना जा रहा है। पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। यह पहला मौका नहीं है जब इरफान ने इसी गाने पर जश्न मनाया हो। इससे पहले भी बड़े टूर्नामेंट्स के दौरान उनके ऐसे वीडियो सामने आते रहे हैं, जो धीरे-धीरे उनकी पहचान जैसा बन चुका है। इरफान के इस जश्न की वजह भी बड़ी थी मैदान पर भारत का एकतरफा प्रदर्शन। चुनौतीपूर्ण पिच पर ईशान किशन ने सिर्फ 40 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेलते हुए भारत को 175 रन तक पहुंचाया। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ 87 रन की अहम साझेदारी कर पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण की धार पूरी तरह खत्म कर दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की सटीक व आक्रामक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 114 रन पर ढेर हो गई।
इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया। भारतीय समर्थक इरफान पठान के वायरल वीडियो को जीत के “मूड” से जोड़कर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, यह वीडियो पाकिस्तान की हार की निराशा को उनके फैंस के लिए और चुभने वाला बन गया है। ICC T20 World Cup 2026
विज्ञापन
इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया। भारतीय समर्थक इरफान पठान के वायरल वीडियो को जीत के “मूड” से जोड़कर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, यह वीडियो पाकिस्तान की हार की निराशा को उनके फैंस के लिए और चुभने वाला बन गया है। ICC T20 World Cup 2026
","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2026/02/भारत_की_जीत_पर_इरफान_पठान_का_जश्न.webp","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2026/02/भारत_की_जीत_पर_इरफान_पठान_का_जश्न.webp","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"Abhijeet Yadav","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2026-02-16T13:29:53+05:30","dateModified":"2026-02-16T13:30:17+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"स्पोर्ट्स"}