IPL Auction: ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, U-19 कप्तान यश धुल को दिल्ली ने खरीदा
(IPL Auction 2022) Source: Jansatta
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:04 PM
नई दिल्ली: IPL 2022 के मेगा आक्शन (IPL Auction) का दूसरे दिन चल रहा है। अभी तक की बात करें तो 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 113 खिलाड़ियों को खरीद लिया है। दूसरी दिन में सबसे अहम खिलाड़ियों की सूची में शामिल इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन 10 से ज्यादा करोड़ में पंजाब (PUNJAB KINGS) ने खरीद लिया है। उनको खरीदने को लेकर पंजाब औऱ हैदराबाद काफी समय से प्रयास कर रहे थे। वहीं अंडर 19 के कप्तान यश धुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा है।
https://twitter.com/cricbuzz/status/1492796680261242880?s=20&t=EU9iwge8px9TLpx8IJ28gQ
ऑक्शन (IPL Auction) का दूसरा दिन भी दिग्गज खिलाड़ियों के लिए कुछ खास नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप हासिल करवाने वाले एरोन फिंच, इंग्लैंड के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान ओएन मॉर्गन दोनों अभी तक अनसोल्ड ही रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा को भी अभी तक किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
https://twitter.com/IPL/status/1492752795111653378?s=20&t=jIAg59NF64DYQRT-hwYxwg
पहले दिन 74 खिलाड़ी हो गए थे सोल्ड
ऑक्शन के पहले दिन की बात करें तो नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों (FRANCHISE) को 563.50 करोड़ की रकम मिली थी और 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर, उनमें से ही चुनना था। इनमें से 97 पर बोली लगी और 74 खिलाड़ी को खरीद लिया गया। 10 टीमों के बाद अब 173.40 करोड़ का बजट ही शेष है।
ईशान किशन बन गए सबसे महंगे खिलाड़ी
ऑक्शन के पहले दिन सबसे ज्यादा बोली विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) पर लगाई गई थी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीद लिया था। अभी की बात करें तो वे आईपीएल 15 (IPL SEASON 15) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। पिछले सीजन में ईशान की सैलरी 6.2 करोड़ पर सीमित हो गई थी और पिछली बार भी वे मुंबई की टीम में मौजूद थे। इस बार उन्हें पिछली बार से करीब ढाई गुना ज्यादा देकर खरीदा गया है।
श्रेयस अय्यर भी ऑक्शन में हो गए मालामाल
ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइज (Base Price) के तौर पर मार्की खिलाड़ी में सबसे महंगे श्रेयस अय्यर बन गए हैं। उन्हें कोलकाता ने 12.25 करोड़ में खरीदकर टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन अय्यर दिल्ली की टीम से खेल रहे थे और उनकी सैलरी 7 करोड़ पहुंच गई थी। पिछले साल से मुकाबले की जाए तो इस बार उन्हें 5.25 करोड़ रुपए का फायदा हो गया है।
आवेश ने तोड़ दिया गौतम का रिकाॅर्ड
पहले दिन आवेश खान को लखनऊ की टीम ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके साथ वे IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनने में कामयाब हो गए हैं। उन्होंने ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को इस मामले में पीछ कर दिया, जो IPL 2021 की नीलामी में 9.25 करोड़ लगने के बाद सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए थे।