
Jasprit Bumrah[/caption]
Jasprit Bumrah Fully Fit: बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बुमराह की वापसी के बारे में बात करते हुए कहा, "बुमराह अब पूरी तरह से फिट हैं और वह अच्छे से अभ्यास कर रहे हैं। अगर सब सही रहा तो इस बात कि पूरी संभावना है कि वह आयरलैंड सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं।"
जय शाह की इस बात का मतलब ये माना जा रहा है कि वो इस आयरलैंड दौरे (Ireland Tour) पर टीम का हिस्सा होंगे। उन्हें इस दौरे के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। उनके 18, 20 और 23 अगस्त को डबलिन में में होने वाले 3 टी20 मैचों में खेलने की उम्मीद है।