IPL 2022: एकतरफा मुकाबले में केकेआर को मिली हार, राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम के खेली शनदार पारी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:50 AM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) की बात करें तो 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराकर मैच में जीत हासिल की है। SRH के सामने 176 का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने एकतरफा अंदाज में केवल 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। राहुल त्रिपाठी ने 71 रन की पारी खेली थी, जबकि एडेन मार्करम की बात करें तो केवल 36 गेंदों पर नाबाद 68 रन बना लिया था। केकेआर की ओर से रसेल ने 2 विकेट लिया था।
एसआरएच (IPL 2022) की 5 मैचों में लगातार तीसरी बार जीत चुके हैं। टूर्नामेंट के शुरुआती में देखा जाए तो दो मैच लगातार हार मिलने के बाद किसी ने भी हैदराबाद ने ऐसी जोरदार वापसी की उम्मीद नहीं की गई थी, लेकिन टीम ने वाकई में सभी को हैरान किया गया था। वहीं, केकेआर की ये 6 मैचों में तीसरी हार मिली है।
इससे पहले केकेआर में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर बना लिया था। नितीश राणा ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेल चुके हैं, जबकि आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाया था। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टी नटराजन ने 3 विकेट चटका दिया था।
टी नटराजन को देखा जाए तो अपने पहले ही ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर 2 विकेट चटका दिया था। पारी के 5वें ओवरी पहली गेंद की बात की जाए तो उन्होंने वेंकटेश अय्यर (6) को बोल्ड कर दिया था। अगली गेंद पर सुनील नरेन ने मैदान पर आने के बाद छक्के के साथ अपना खाता खोल लिया था। नरेन ने काउ कॉर्नर में सिक्स लगा दिया था, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो चुके थे। सुनील का कैच पॉइंट पर शशांक सिंह ने लिया था। नटराजन ने इस ओवर की बात करें तो केवल 6 रन देकर 2 विकेट अपने नाम कर लिया था।
केकेआर के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले एरोन फिंच 5 गेंदों में 7 रन बनाने के बाद मार्को येन्सन की गेंद पर आउट हो गए थे। उनका कैच विकेटकीपर निकोलस पूरन ने लपक लिया था। अपनी पारी में उन्होंने एक शानदार छक्का लगा दिया था।
केकेआर ने एरोन फिंच को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये फिंच की 9वीं IPL टीम बन चुकी है। अबतक किसी भी अन्य खिलाड़ी न इतनी फ्रेंचाइजियों के लिए नहीं खेला है। फिंच को केकेआर फ्रेंचाइजी ने एलेक्स हेल्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम का हिस्सा बन गए हैं। हेल्स ने बायो-बबल में होने वाली थकान का हवाला देने के बाद आईपीएल से अपना नाम वापस लिया था।