IPL News:रोमांचक मैच में कोलकाता ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया
भारत
चेतना मंच
13 Oct 2021 06:54 PM
कोलकाता नाइटराइडर्स (KOLKATA KNIGHTRIDERS) ने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग का न्योता दिया था। दिल्ली ने 20 ओवर में सिर्फ 135/5 का स्कोर ही बनाया। 136 रनों का टारगेट 19.5 ओवर के खेल में 7 विकेट से खोकर हासिल किया है। हार के बाद ही ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरी बार फाइनल में जाने का मौका खो दिया। वहीं केकेआर तीसरी बार फाइनल (FINAL) में एंट्री करने में सफल हुई है।
आखरी ओवर तक मैच में बना रहा रोमांच
एक समय केकेआर को जीत के लिए फेवरेट समझा जा रहा था, लेकिन दिल्ली ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए सात रनों के अंदर केकेआर के छह विकेट हासिल किए। दिनेश कार्तिक, कप्तान ओएन मोर्गन औरशाकिब अल हसन (0) पर पवेलियन लौट गए। अंतिम ओवर में कोलकाता को 7 रन बनाना था। कोलकाता को राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर जीत दिलवाई।
KKR की जोरदार रही शुरुआत
टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने 12.2 ओवर के खेल में 96 रन की साझेदारी बनाई। एक समय ऐसा लग रहा था कि यही जोड़ी मैच खत्म करके पवेलियन लौटेगी लेकिन इस पार्टनरशिप को कगिसो रबाडा ने अय्यर (55) को पवेलियन भेजकर तोड़ दिया। इसके थोड़ी देर बाद एनरिक नोर्त्या ने नितीश राणा (13) को आउट कर केकेआर को दूसरा झटका दिया। अगले ही ओवर में आवेश खान की गेंद पर शुभमन गिल (46) रन बनाकर आउट हो गए।