IPL 2022: कोलकाता ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, रसेल ने छक्का लगाकर दिलाई जीत
(IPL 2022) Source: Aaj Tak
भारत
चेतना मंच
02 Apr 2022 06:16 AM
IPLनई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) का 8वां मुकाबला को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से जीतने में कामयाब हुआ है। पंजाब ने 138 का टारगेट दिया गया था, जिसे KKR ने 15वें ओवर में हासिल कर लिया था। आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ 70 रन की पारी खेली थी। पंजाब की तरफ से सबसे सफल बॉलर रहे राहुल चाहर, जिन्होंने 2 विकेट लिया था।
पंजाब (IPL 2022)की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं हुई थी। टॉप ऑर्डर में भानुका राजपक्षे ने 31 रन बना लिया था और उनके अलावा बाकी बैटर खास नहीं हो सके 10वें नंबर पर उतरे कगिसो रबाडा ने 25 रन पारी खेलने के बाद टीम की लाज बचाई और स्कोर 137 तक पहुंचा गया था। कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लिया था।
आंद्रे रसेल (Russell) ने तूफानी पारी खेलने के साथ 31 गेंदों पर नाबाद 70 रन बना लिया था। रसेल ने 26 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक पूरा कर लिया था। अपनी पारी में 8 छक्के लगाने वाले रसेल ने इस टूर्नामेंट में अपने 150 छक्के भी पूरे करने में कामयाब हुआ है। आईपीएल में 150+ सिक्स लगाने वाले आंद्रे रसेल 12वें खिलाड़ी बन चुके हैं। कोलकाता की जीत में उन्होंने 5वें विकेट के लिए सैम बिलिंग्स (24) के साथ 47 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाया था।
पंजाब (Punjab Kings) की बात करें तो पहला आईपीएल मैच खेल रहे कगिसो रबाडा 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए थे। अपनी पारी में उसके बाद 4 चौके और 1 छक्का लगा दिया था। रबाडा की तूफानी पारी पर ब्रेक आंद्रे रसेल ने लगा दिया था। साउथी ने लॉन्ग ऑफ से भागते हुए आए और डाइव लगाकर कगिसो का बेहतरीन कैच लिया था।