IPL 2023: कोलकाता ने हासिल की जीत, बैंगलोर को 21 रन से हराया
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:36 PM
IPL 2023: आईपीएल 2023 में बुधवार को हुए 36वे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हराया है। केकेआर ने शानदार प्रदर्शन की वजह से जीत हासिल किया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 रन से यह मैच अपने नाम किया है। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 200 रन बना लिया था। जवाब में आरसीबी की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 179 रन बनाकर सीमित हो गई।
Defense Budget : रक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाला चौथा देश रहा भारत : सिपरी
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपनी गजब की बल्लेबाजी से सबको जीता है। वेंकाटेश अय्यर के शानदार कैच ने कोहली की पारी में रोक लगाया था ।
आरसीबी की टीम (IPL 2023) इस मैच में 201 रन के टारगेट को चेज करने में कामयाब नहीं हुई। आरसीबी के लिए ओपन करने उतरे फाफ डु प्लेसिस इस मैच में 17 रन बनाकर आउट हो गया था। वहीं इसके बाद शाहबाज अहमद (2) भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
आरसीबी की विकेट्स का सिलसिला थमा नहीं और ग्लेन मैक्सवेल 5 रन बनाने के बाद आउट हो गए। लेकिन इसके बाद महिपाल लोमरोर (34) ने विराट कोहली के साथ साझेदारी बनाया था। हालांकि उनके आउट होने के बाद विराट भी 54 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए थे।
दिनेश कार्तिक से उम्मीद थी कि वो मैच को आसानी से खत्म करते, लेकिन ये खिलाड़ी भी 22 रन बनाकर आउट हो गए।
नितीश-अय्यर में 80 रन की बनाई साझेदारी
विजय कुमार वैशाख ने 2 विकेट लेकर कोलकाता को काफी नुकसान हो गया। लेकिन यहां से कप्तान नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर ने पार्टनरशिप कर टीम को 150 के पार पहुंचा दिया था। दोनों ने 44 गेंदों पर 80 रन की पार्टनरशिप की। राणा 21 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए।
कोहली ने बनाया अर्धशतक
कप्तान विराट कोहली ने करियर का 49वां अर्धशतक बनाया था। उन्होंने 37 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। मौजूदा सीजन में विराट कोहली का यह 5वां अर्धशतक हो गया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा (कप्तान), नारायण जगदीशन, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, डेविड वीजे, वैभव अरोड़ा, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वनिंदु हसरंगा, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, डेविड विली और हर्षल पटेल।