IPL 2023: कोलकाता को मिली धमाकेदार जीत, बैंगलोर को 81 रन से हराया
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 11:57 AM
IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल (IPL 2023) को इस सीजन में जीत मिली है। अपने घरेलू मैदान पर नीतीश राणा की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन से हराया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 7 विकेट पर 204 रन बनाए। आरसीबी को विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने काफी तेज शुरुआत किया था। लेकिन 18वें ओवर में टीम की पारी 123 रनों पर आल आउट हो गई थी।
शार्दुल और रिंकू ने बनाई शानदार साझेदारी
केकेआर ने रहमनुल्लाह गुरबाज (57 रन) के बाद शार्दुल ठाकुर (68 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी खेला था और रिंकू सिंह (46 रन) के साथ छठे विकेट के लिए उनकी 103 रन की साझेदारी के दम पर 200 का आंकड़ा पार करवाने में कामयाब हो गए थे ।
Positive News : जब पुलिस ने सड़क पर बिखरी दाल एकत्रित की, देखें वीडियो
केकेआर (IPL 2023) का 12वें ओवर में स्कोर पांच विकेट पर 89 रन था, जिसके बाद ठाकुर और रिंकु ने 47 गेंद में छठे विकेट को लेकर शतकीय भागीदारी कर टीम को 200 रन तक पहुंचा दिया था।
ठाकुर ने संकटमोचक की भूमिका निभाने के साथ अपनी 29 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े और आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए। 7वें नंबर पर बैंटिंग करने उतरे शार्दुल ने सिर्फ 20 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया था।
यह इस सीजन का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक माना जा रहा है। बटलर भी 20 गेंद पर फिफ्टी लगा चुके हैं। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा केकेआर का कोई भी खिलाड़ी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके।
गुरबाज 44 गेंद का करने के बाद जिसमें छह चौके और तीन छक्के लगाए थे। रिंकु ने भी ठाकुर का अच्छा साथ निभाते हुए 33 गेंद में दो चौके और तीन छक्के लगाया था। आरसीबी के लिए डेविड विली (एक मेडन, 16 रन देकर दो विकेट) और कर्ण शर्मा (26 रन देकर दो विकेट) ने एक ओवर में केकेआर को दोहरे झटका देने में कामयाब हुए थे।
फिरकी गेंदबाजों ने किया कमाल
आरसीबी को विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने दोबारा शानदार शुरुआत दिलाई। 4 ओवर में टीम का स्कोर 42 रन था। चौथे ओवर में दोनों ने टिम साउदी के खिलाफ 23 रन बना लिया थआ। लेकिन स्पिनर्स के आते ही मैच पलटने में कामयाब हुए थे। 5वें ओवर में सुनील नरेन ने विराट (21) को आउट किया।