विज्ञापन
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हुए पहले टेस्ट मुकाबले ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। इस मैच के साथ लॉर्ड्स ने वह उपलब्धि हासिल कर ली है, जो अब तक दुनिया का कोई अन्य क्रिकेट मैदान नहीं कर सका था।

Lord Cricket Ground : इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हुए पहले टेस्ट मुकाबले ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। इस मैच के साथ लॉर्ड्स ने वह उपलब्धि हासिल कर ली है, जो अब तक दुनिया का कोई अन्य क्रिकेट मैदान नहीं कर सका था। यह मैदान अब 150 टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वाला दुनिया का पहला वेन्यू बन गया है। Lord Cricket Ground
लंदन स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को विश्व क्रिकेट में विशेष सम्मान प्राप्त है। यहां पहला टेस्ट मुकाबला वर्ष 1884 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक यह मैदान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित केंद्र बना हुआ है। इंग्लैंड का दौरा करने वाली लगभग हर टीम यहां टेस्ट मैच जरूर खेलती है। इसके अलावा यह मैदान कई बड़े ICC टूर्नामेंट फाइनल्स का भी साक्षी रहा है, जिसमें हाल ही में खेला गया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी शामिल है, जहां ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने थे। अब तक खेले गए 149 टेस्ट मैचों में आंकड़े भी दिलचस्प रहे हैं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 54 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 44 मैच अपने नाम किए हैं। 51 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। Lord Cricket Ground
टेस्ट मैचों की मेजबानी के मामले में लॉर्ड्स पहले स्थान पर कायम है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन