हाल के सीजन में नीलामी में अनसोल्ड रहे विलियमसन ने अब पर्दे के पीछे से टीम की रणनीति पर काम करने का फैसला किया है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट का गहरा अनुभव है, जो टीम के लिए बहुमूल्य साबित हो सकता है।

अभय शर्मा भारतीय क्रिकेट में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने न सिर्फ भारत की अंडर-19 टीम के साथ काम किया है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर भी अपनी विशेषज्ञता दिखाई है। हाल ही में वह युगांडा की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रहे हैं। उनके नेतृत्व में युगांडा ने अफ्रीकी क्वालिफायर में बेहतरीन प्रदर्शन किया, हालांकि टी20 विश्व कप में जगह नहीं बना सका। अभय शर्मा का कोचिंग अनुभव बेहद समृद्ध है। वे शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, अवेश खान और ध्रुव जुरेल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं। माना जा रहा है कि उनके आने से LSG की फील्डिंग यूनिट को नई दिशा मिलेगी और टीम का प्रदर्शन मैदान पर और निखरेगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने हाल ही में अपने कोचिंग स्ट्रक्चर में कई अहम बदलाव किए हैं। टीम के पूर्व मेंटर जहीर खान अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी को क्रिकेट निदेशक (Director of Cricket) की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को टीम का रणनीतिक निदेशक (Strategic Director) नियुक्त किया गया है। हाल के सीजन में नीलामी में अनसोल्ड रहे विलियमसन ने अब पर्दे के पीछे से टीम की रणनीति पर काम करने का फैसला किया है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट का गहरा अनुभव है, जो टीम के लिए बहुमूल्य साबित हो सकता है।
एलएसजी का प्रदर्शन पिछले दो सीजन में औसत रहा है। आईपीएल 2025 में टीम ने ऋषभ पंत पर बड़े भरोसे के साथ निवेश किया था, उम्मीद थी कि वह टीम की तकदीर बदल देंगे। लेकिन पंत का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। अब एलएसजी प्रबंधन अगले सीजन के लिए नई सोच और नई रणनीति के साथ उतरना चाहता है।।