IPL 2022: लखनऊ ने पंजाब को 20 रन से हराया, छठे मुकाबले में हासिल की जीत
(IPL 2022 42th Match LSG Vs PBKS)
Source: Hindustan Times
भारत
चेतना मंच
23 Nov 2025 10:11 AM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) के 42वें मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हराकर जीत हासिल किया है। पंजाब किंग्स के सामने 154 रन का टारगेट मिल गया था, जिसके जवाब में टीम 20 ओवर में 133/8 का स्कोर ही बनाकर सीमित हो गई और मैच में हार मिली है। पंजाब का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप हो गया था। जॉनी बेयरस्टो (32) ने सबसे अधिक रन बनाए हैं।
लखनऊ की 9 मैचों में ये छठी जीत हो चुकी है। केएल की कप्तानी को देखा जाए तो टीम ने अब तक केवल 3 मैच हार लिया है। वहीं, पंजाब की 9 मैचों में ये पांचवीं हार हो गई है। पंजाब किंग्स ने अब तक केवल 4 मुकाबले ही जीत लिया है।
इससे पहले टॉस हारने के बाद बैटिंग (IPL 2022) करने वाले लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 का स्कोर बना लिया था। क्विंटन डी कॉक ने सबसे अधिक 46 रन बनाए थे, जबकि दीपक हुड्डा को देखा जाए तो बल्ले से 34 रन निकाल लिए थे। पंजाब किंग्स के लिए कगिसो रबाडा ने 4 विकेट हासिल किया था।
युवा तेज गेंदबाज मोहसिन खान की बात करें तो 4 ओवर में 3 विकेट हासिल करने में कामयाब हुए थे। उन्होंने लिविंगस्टोन (18), कगिसो रबाडा (2) और राहुल चाहर (4) के विकेट चटकाया था।
कगिसो रबाडा ने मैच में शानदार बॉलिंग करने के साथ 4 ओवर में 4 विकेट हासिल कर लिया था। उन्होंने लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल (6), क्रुणाल पंड्या (7), आयुष बडोनी (4) और दुष्मंथ चमीरा (17) को आउट कर दिया था। पंड्या और बडोनी के विकेट की बात करें तो कगिसो ने अपने एक ही ओवर में लिया था। क्रुणाल को उन्होंने 15वें ओवर की पहली और आयुष को 5वीं गेंद पर आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया था।
टॉस हारने के के बाद पहले बैटिंग करने वाले लखनऊ की शुरुआत खराब हुई थी। तीसरे ओवर में कप्तान केएल राहुल 11 गेंदों में केवल 6 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया था।