IPL 2023: लखनऊ ने जीता मुकाबला, राजस्थान को 10 रन से हराया
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:17 PM
IPL2023: आवेश खान की आखिरी ओवर के बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया है। लखनऊ के 155 रनों का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में राजस्थान के रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बनाकर सीमित हो गई।
आवेश खान ने आखिरी (IPL2023) ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करने के दौरान 19 रनों का बचाव शानदार अंदाज में कर रहे थे। आवेश ने लास्ट ओवर में सिर्फ 8 रन ही दिया था और देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल को लगातार गेंदों पर आसानी से पवेलियन भेज दिया। लखनऊ ने इस सीजन की अपनी चौथी जीत हासिल की है।
Noida : ‘आप’ में शामिल हुए समाजसेवी रवि राय जेवर में हैं सक्रिय
155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत शानदार रही है। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 87 रन हो चुके थे। यशस्वी 35 गेंदों में 44 रनों की आतिशी पारी खेलकर मार्कस स्टोइनिस का शिकार हो गए थे। हालांकि, कप्तान संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 2 रन बनाकर रनआउट हो गए।
जोस बटलर 41 गेदों में 40 रनों की पारी खेलने के बाद मार्कस स्टोइनिस का शिकार हो गए थे। शिमरॉन हेटमायर इस मैच में बतौर फिनिशर अपना जलवा बिखेरने में कामयाब नहीं हुए और मात्र 2 रन बनाने के बाद आउट हो गए। बटलर के आउट होने के बाद राजस्थान की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा रही थी और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट हो रहे थे।