IPL 2023: लखनऊ ने जीता मुकाबला, कोलकाता को एक रन से हराया
IPL 2023
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:32 PM
IPL 2023: वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन की जुझारू पारी के बल पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने कोलकाता को एक रन से हरा दिया है। इस जीत के बाद ही लखनऊ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो चुकी है।
शनिवार को ईडन गार्डन्स में बेहद महत्वपूर्ण मैच में पहले बल्लेबाजी करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने 176 रन का स्कोर बना लिया था। निकोलस ने 30 गेंदों पर 58 रनों की शानदार पारी खेली गई थी।
टॉस हारकर लखनऊ ने शुरुआती (IPL 2023) झटकों से उबरते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 177 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था। निकोलस ऐसे समय बल्लेबाजी करने आए थे, जब लखनऊ के 73 रन पर 5 विकेट हो गए थे। उन्होंने आयुष बडोनी (25) के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया था।
कोलकाता ने 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान तेज शुरुआत किया था। वेंकटेश और जेसन रॉय ने 5 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया था। जेसन रॉय ने 47 रन बनाए। वेंकटेश ने 24 रन का अहम योगदान दिया था। कप्तान नितीश राणा 8 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 10 रन बना लिया था।
रसेल 7 रन बनाकर बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो चुके थे। एक छोर पर खड़े रिंकू सिंह ने अकेले संघर्ष किया। उन्होंने 33 गेंद पर नाबाद 67 रन बना लिया था। आखिर में 1 रन से केकेआर मुकाबला हार गया। रवि बिश्नोई और यश ठाकुर को 2-2 विकेट मिल गए थे।
प्लेऑफ में पहुंच गई लखनऊ
इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में पहुंच वाली तीसरी टीम बन चुकी है। इससे पहले गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स क्वालीफाई किया गया है। लखनऊ 17 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वह दूसरे एनिमेटर मुकाबले में प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रहने जा रहे चौथी टीम से भिड़ेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
लखनऊ सुपर जायंट्स : क्रुणाल पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, करण शर्मा, के गौतम, नवीन उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।