IPL 2023: लखनऊ ने मारी बाज़ी, रोमांचक मुकाबले में हारा बैंगलोर
IPL 2023
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:11 AM
IPL 2023: आईपीएल में सोमवार को मुकाबले में बैंगलोर (RCB) के खिलाफ लखनऊ (LSG) ने एक विकेट से जीत हासिल की है। वहीं बैंगलोर को विशाल स्कोर बनाने के बाद जीत नहीं मिली।
मैच में आखरी मैच तक रोमांच बना रहा। टाॅस हारकर कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और मैक्सवेल के शानदार अर्धशतक की वजह से उनका स्कोर 212/3 तक पहुंच गया था।
Delhi Mayor Election : दिल्ली महापौर चुनाव की अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी होगी
बड़े लक्ष्य में शुरुआत (IPL 2023) में विकेट गिरने के बाद भी लखनऊ ने मैच में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें मार्कस स्टोइनिस (30 गेंद में 65 रन) और निकोलस पूरन (19 गेंद में 62 रन) जैसे बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई।
कप्तान फाफ डुप्लेसिस (46 गेंद में नाबाद 79 रन), विराट कोहली (44 गेंद में 61 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (29 गेंद में 59 रन) के आक्रामक अर्धशतकों की वजह से रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 212 का बड़ा स्कोर बनाया था। डुप्लेसिस और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 96 रन की शानदार साझेदारी बनाया था।
पूरन-बडोनी ने बनाई शानदार साझेदारी
निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने 35 बॉल पर 84 रनों की साझेदारी बनाया था। दोनों ने 20 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी बनाने में कामयाब हुए थे। पूरन ने 15 गेंद पर करियर का 5वां अर्धशतक पूरा किया था।
फाफ डुप्लेसिस (Duplesis) ने मैदान पर जमने के बाद धुआधार पारी खेली। डुप्लेसिस ने बिश्नोई को 15वें ओवर में तीन छक्के जड़े, उन्होंने वुड को छक्का लगाकर अपना फिफ्टी पूरा किया।
लखनऊ : केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (कीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।
बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (कीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।