IPL 2023: लखनऊ को मिली धाकड़ जीत, दिल्ली को 50 रन से हराया
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:49 AM
IPL 2023:आईपीएल 2023 का तीसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ जिसमें लखनऊ ने 50 रन से दिल्ली को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 193 रन बना लिया था। वहीं, दिल्ली, डेविड वॉर्नर के अर्धशतक बनाने के बाद 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सका। मार्क वुड ने पांच विकेट हासिल किया।
आवेश खान के 100 विकेट पूरे
हालांकि, डेविड वॉर्नर ने एक छोर संभाले रखा। वॉर्नर 48 गेंद पर 56 रन बनाकर आवेश खान ने आउट किया। आखिरी ओवर (IPL 2023) वुड ने दो विकेट लेकर मैच में पांच विकेट प्राप्त किया। आवेश खान और रवि विश्नोई को दो-दो विकेट मिला था। आवेश खान ने इन दो विकेटों के साथ आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरा किया।
Delhi : अयोग्य MP-MLA को उप चुनाव लड़ने से रोकने के लिए केंद्र पक्षकार
लखनऊ के लिए जीत के हीरो मेयर्स, निकोलस पूरन (21 गेंद, 36 रन) के साथ मार्क वुड (पांच विकेट) रहे, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से दिल्ली के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। कप्तान डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 56 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलने में कामयाब हुआ। लखनऊ की यह दिल्ली पर लगातार तीसरी जीत है।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 193 का स्कोर बनाया। 14 के निजी स्कोर पर काइल मेयर्स को जीवनदान मिल गया। काइल मेयर्स ने जीवनदान मिलने के बाद समां बांध दिया और कई शानदार पारी खेली।
मेयर्स ने 38 गेंद पर 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से शानदार 73 रन बनाए। खलील और चेतन सकारिया ने दो दो विकेट प्राप्त किया। पूरन ने 36 रन की पारी खेली।