IPL 2022: आईपीएल में मयंती लैंगर दोबारा आई नजर, सूची में इन एंकरों का नाम भी है शामिल
(IPL 2022) Source: CricTracker
भारत
चेतना मंच
27 Mar 2022 06:34 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज होने के बाद एंकर मयंती लैंगर ने भी वापसी कर लिया है। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लेकर मुकाबले के प्री शो में मयंती लैंगर की बात करें तो वे पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के साथ शिप पर नजर आई। रवि शास्त्री ने भी पांच साल बाद आईपीएल कमेंट्री में दोबारा वापसी किया है।
मयंती लैंगर (Mayanti Langer) अपने बच्चे के जन्म की वजह से पिछले दो आईपीएल सीजन में शामिल नहीं हुई थी। मयंती लैंगर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी से शादी किया था।
मयंती ने पहला इंटरव्यू बिन्नी के साथ ही किया था। इस इंटरव्यू में मयंती ने बिन्नी से उनके रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सवाल किया था। दोनों ने जिंदगी साथ गुजारने का फैसला किया था। आईपीएल 2022 में मयंती के साथ संजना गणेशन के साथ कुछ और एंकर्स भी दिखाई देंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से-
सबसे लोकप्रिय एंकर्स (Anchors) की बात करें तो में संजना गणेशन का नाम शामिल है। संजना इन दिनों वूमेन्स वर्ल्ड (Womens World Cup) कप को कवर करने के लिए न्यूजीलैंड में मौजूद हैं। वूमेन्स वर्ल्ड कप खत्म होने के साथ संजना आईपीएल के प्री एवं पोस्ट में एंकरिंग के लिए स्टार स्पोर्ट्स से जुड़ने जा रही हैं। संजना ने पिछले साल भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से शादी की थी।
मशहूर एंकर (Famous Anchors) में तान्या का नाम भी शामिल हैं। अनुष्का शर्मा स्टारर NH-10 में भी तान्या नजर आ चुकी हैं। इसके बाद से तान्या को बॉलीवुड के अलावा क्रिकेट शो को लेकर कई ऑफर मिल चुके हैं। तान्या ने न्यूज एंकर दीपक डोभाल से शादी किया था।
IPL 2022 की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई एंकर नेरोली मीडोज का जलवा भी दिखने जा रहा है। मीडोज को कई क्रिकेट शो की मेजबानी करते देखा जा चुका है। उन्हें फुटबॉल और बास्केटबॉल शो को लेकर एंकरिंग का अनुभव भी हासिल किया है। उन्होंने आईपीएल 2020 और 2021 में बी एंकरिंग किया था।