ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान स्टार्क ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Mitchell Starc : ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान स्टार्क ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने बांग्लादेश की पहली पारी में शादमान इस्लाम को आउट कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए उन्हें हेराथ के 433 विकेट से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी। शादमान का विकेट लेते ही स्टार्क ने यह आंकड़ा पार कर लिया। Mitchell Starc
रंगना हेराथ ने श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में 433 विकेट लिए थे। अब मिचेल स्टार्क उनसे आगे निकल गए हैं। बाएं हाथ के गेंदबाजों में टेस्ट विकेटों के मामले में स्टार्क ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस सूची में पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम 414 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डेनियल विटोरी ने टेस्ट क्रिकेट में 362 विकेट हासिल किए थे। श्रीलंका के चमिंडा वास के नाम 355 विकेट हैं। वहीं भारत के रविंद्र जडेजा 348 टेस्ट विकेट के साथ इस सूची में शामिल हैं। स्टार्क की इस उपलब्धि ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में उनकी लंबी और प्रभावशाली गेंदबाजी यात्रा को रेखांकित किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में शामिल हैं और लंबे समय से टीम के प्रमुख गेंदबाजी हथियार बने हुए हैं। Mitchell Starc
डार्विन टेस्ट में रिकॉर्ड बनने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के सामने सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 55 रन देकर छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को भी दो-दो विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया की पारी में जेक वेदरॉल्ड और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। इसके बाद 12वें ओवर में हसन महमूद ने वेदरॉल्ड को 23 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। Mitchell Starc
विज्ञापन