Big Breaking - पहली बार रणजी चैंपियन बना जम्मू-कश्मीर

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में टीम ने कर्नाटक जैसी मजबूत और अनुभवी इकाई के सामने पहली पारी में निर्णायक बढ़त लेकर मैच की दिशा शुरुआती दिनों में ही अपने पक्ष में मोड़ दी और इसी दम पर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।

जश्न मनाते जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी
जश्न मनाते जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar28 Feb 2026 03:00 PM
bookmark

Ranji Trophy Final 2025-26: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान लिख दिया है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट ने घरेलू क्रिकेट के इतिहास में वो लम्हा दर्ज कर दिया, जिसे सालों से सिर्फ सपना माना जाता था। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में टीम ने कर्नाटक जैसी मजबूत और अनुभवी इकाई के सामने पहली पारी में निर्णायक बढ़त लेकर मैच की दिशा शुरुआती दिनों में ही अपने पक्ष में मोड़ दी और इसी दम पर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। 

1959-60 से शुरू हुआ सफर अब जाकर मिला ताज

जम्मू-कश्मीर ने 1959-60 में रणजी ट्रॉफी में कदम रखा था। करीब 67 साल तक टीम खिताब से दूर रही, हालांकि इस दौरान कई यादगार मुकाबले और उतार-चढ़ाव आए। टीम की शुरुआती बड़ी उपलब्धियों में 1982-83 में पहली जीत भी शामिल रही, लेकिन इस बार कहानी अलग थी इस बार टीम चैंपियन बनकर लौटी। फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली। टीम ने पहली पारी में 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कर्नाटक की मजबूत मानी जा रही बल्लेबाजी 293 रन पर ढेर हो गई। यहीं से मैच का रुख लगभग तय हो गया और जम्मू-कश्मीर ने बढ़त के दम पर मुकाबले पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। दूसरी पारी में भी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने लय नहीं टूटने दी। कामरान इकबाल ने 160 रन की शानदार पारी खेली, वहीं साहिल ने भी शतक जड़कर टीम को निर्णायक स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद कुल बढ़त 630 रन से ज्यादा हो गई, जिससे मुकाबला पूरी तरह जम्मू-कश्मीर के पक्ष में चला गया और मैच अंततः ड्रॉ पर खत्म हुआ।

ड्रॉ के बावजूद कैसे मिला खिताब?

रणजी ट्रॉफी के नियमों के अनुसार, अगर फाइनल ड्रॉ रहता है, तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता तय किया जाता है। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल की थी, इसलिए नियम के तहत ट्रॉफी जम्मू-कश्मीर के नाम हुई। खास बात यह भी रही कि टीम ने पहली बार फाइनल खेलते हुए सीधे खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक पल के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हुबली में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर की आने वाली पीढ़ियों को खेल के प्रति नई प्रेरणा देगी। Ranji Trophy Final 2025-26:

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

NRR का ‘कैलकुलेटर ऑन’… पाक-श्रीलंका मैच से तय होगा तीसरा सेमीफाइनलिस्ट

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से बेहतर नेट रन रेट बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन के बड़े अंतर से हराना होगा और अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है, तो उसे कोई भी टारगेट अधिकतम 13.1 ओवर में हासिल करना होगा। दू

पाक बनाम श्रीलंका
पाक बनाम श्रीलंका
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar28 Feb 2026 11:42 AM
bookmark

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज (28 फरवरी) पाकिस्तान के सामने करो या मरो की सबसे बड़ी परीक्षा है। सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ यह मुकाबला सिर्फ दो अंकों की लड़ाई नहीं, बल्कि सेमीफाइनल के दरवाज़े तक पहुंचने की जंग है। पाकिस्तान को पता है कि यहां सिर्फ जीत उसे मंज़िल तक नहीं पहुंचाएगी उसे ऐसा प्रदर्शन करना होगा जो नेट रन रेट (NRR) के समीकरण को भी उसके पक्ष में पलट दे। 

इंग्लैंड की जीत के बाद पाकिस्तान के पास आखिरी मौका

शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप की तस्वीर बदल दी। अब न्यूजीलैंड के 3 मैचों में 3 अंक हैं और उसका NRR +1.390 है। वहीं पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 बताया जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए आज का मुकाबला सिर्फ जीत का नहीं NRR पलटने का भी है। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से बेहतर नेट रन रेट बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन के बड़े अंतर से हराना होगा और अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है, तो उसे कोई भी टारगेट अधिकतम 13.1 ओवर में हासिल करना होगा। दूसरी ओर, श्रीलंका भले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका हो, लेकिन टीम अपने आखिरी मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना चाहेगी। ग्रुप स्टेज में शुरुआती दो मैच जीतने के बाद श्रीलंका सुपर-8 में अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाया, लगातार हार ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

संभावित प्लेइंग XI

श्रीलंका - पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असालंका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंता, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंथा चमीरा, महीष तीक्षणा, दिलशान मदुशंका।

पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, उस्मान तारिक, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा। ICC T20 World Cup 2026

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

श्रीलंका को हराकर भी पाक होगा OUT! न्यूजीलैंड कैसे करेगा टॉप-4 में एंट्री?

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ हारकर सेमीफाइनल का वह सीधा रास्ता खुद बंद कर दिया, जो उसकी मुट्ठी में था। इस एक नतीजे ने पूरे ग्रुप की तस्वीर उलट दी अब टॉप-4 की तीसरी सीट का फैसला पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले और नेट रन रेट (NRR) के बारीक गणित पर टिक गया है

तीसरी सीट के लिए पाकिस्तान-न्यूजीलैंड में घमासान
तीसरी सीट के लिए पाकिस्तान-न्यूजीलैंड में घमासान
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar28 Feb 2026 11:20 AM
bookmark

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में ग्रुप-2 की तस्वीर बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। सुपर-8 के ग्रुप-2 में मुकाबला अब मैच से ज्यादा कैलकुलेटर का हो गया है। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ हारकर सेमीफाइनल का वह सीधा रास्ता खुद बंद कर दिया, जो उसकी मुट्ठी में था। इस एक नतीजे ने पूरे ग्रुप की तस्वीर उलट दी अब टॉप-4 की तीसरी सीट का फैसला पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले और नेट रन रेट (NRR) के बारीक गणित पर टिक गया है। पाकिस्तान की उम्मीदें जरूर जिंदा हैं, लेकिन यहां सिर्फ जीत से बात नहीं बनेगी, उसे श्रीलंका के खिलाफ भारी अंतर वाली जीत चाहिए वरना जीतकर भी बाहर होने का खतरा बना रहेगा। 

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ मौका गंवाया

न्यूजीलैंड के पास इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल की दावेदारी अपने हाथों में पूरी तरह मजबूत करने का सुनहरा अवसर था। लेकिन कोलंबो में हुए मुकाबले में रनचेज के आखिरी ओवरों में इंग्लैंड ने मैच पलट दिया। अंतिम चरण में रेहान अहमद और विल जैक्स की तेज बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड की उम्मीदों को झटका दिया—हालांकि कहानी खत्म नहीं हुई। अब कीवी टीम को अपनी किस्मत के लिए दूसरे मुकाबले के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा।

न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा?

ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के खाते में 3 अंक हैं और उसकी सेमीफाइनल उम्मीदें अब सीधे तौर पर पाकिस्तान-श्रीलंका मैच के रिजल्ट से जुड़ गई हैं। समीकरण बिल्कुल साफ है अगर पाकिस्तान श्रीलंका से फिसलता है, तो वह 1 अंक पर ही अटक जाएगा और न्यूजीलैंड की टॉप-4 में एंट्री लगभग तय हो जाएगी। लेकिन अगर पाकिस्तान जीत जाता है, तो दोनों टीमों के 3-3 अंक हो जाएंगे और फिर फैसला मैदान पर नहीं, नेट रन रेट के कैलकुलेटर पर होगा। 

जीतकर भी बाहर कैसे हो सकता है पाकिस्तान?

पाकिस्तान अगर श्रीलंका के खिलाफ कम अंतर से जीतता है, तो उसके अंक तो 3 हो जाएंगे, लेकिन NRR न्यूजीलैंड से पीछे रह सकता है। ऐसे में पाकिस्तान बाहर और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में चला जाएगा।

पाकिस्तान के लिए जरूरी शर्तें:

  1. अगर पहले बल्लेबाजी की: तो कम से कम 65 रन से जीत चाहिए
  2. अगर लक्ष्य का पीछा किया: तो 13 ओवर के अंदर टारगेट हासिल करना होगा

अगर पाकिस्तान इन शर्तों को पूरा कर लेता है, तो इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम पाकिस्तान बन सकती है। वरना, जीत के बावजूद उसका सफर सुपर-8 पर ही थम जाएगा। ICC T20 World Cup 2026

संबंधित खबरें