IPL 2023: हाई स्कोरिंग मुकाबले में जीता मुंबई, पंजाब को 6 विकेट से हराया
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:07 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:07 AM
IPL 2023: बुधवार को मोहाली मैदान पर हुए हाई स्कोरिंग मुकाबले में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी की वजह से मुंबई इंडियंस ने पंजाब को किंग्स को 6 विकेट से हराया है।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 214 रनों का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में मुंबई ने 216/4 स्कोर बनाकर 7 बाॅल शेष रहते मुकाबले जीता।
Wrestler Protest: सीलबंद कवर में हलफनामा जमा करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची महिला पहलवान, सुनवाई कल
पंजाब के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। हालांकि इसके बाद ईशान ने मुंबई की पारी संभाली थी।
मुंबई के बल्लेबाजों ने किया कमाल
कैमरून ग्रीन ने 18 गेंद में 23 रन बनाकर (IPL 2023) पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। पंजाब के गेंदबाजों पर मुंबई के बल्लेबाजों ने लगातार प्रेशर बनाए रखा। ईशान और सूर्या के बीच 100 से अधिक रनों की साझेदारी बनाई थी।
ईशान किशन ने खेली मैच विनिंग पारी
ईशान किशन ने मुंबई के लिए 41 गेंद में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद में 66 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवर के खेल में 214 का विशाल स्कोर बनाया। लिविंगस्टोन ने 42 गेंद पर 82 रनों की पारी खेली थी। जितेश शर्मा ने 27 गेंद में 49 रन बनाया था।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, सैम करन, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, तिलक वर्मा, कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, अरशद खान, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर और आकाश मधवाल।