IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में जीता मुंबई, राजस्थान को 6 विकेट से हराया
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:19 PM
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 6 विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबले में मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रन की जरुरत थी। राजस्थान राॅयल्स ने पहली पारी में 212/7 का स्कोर बनाया था। मुंबई ने 3 बाल शेष रहते 214/4 का स्कोर बनाकर टारगेट हासिल किया।
टिम डेविड ने लगातार 3 बॉल पर ही 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। डेविड 14 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
राजस्थान से 21 साल के यशस्वी (IPL 2023) जायसवाल ने करियर का पहला शतक लगाया था। उन्होंने 62 गेंद पर 124 रन की पारी खेली थी। शानदार प्रदर्शन के लिए उनको मैन आफ द मैच दिया गया। मुंबई से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद पर 55 रन की पारी खेली।
Noida News: सावधान गाड़ी चलाते हुए की गलती तो गाड़ी हो जाएगी सीज, पुलिस ने सीज किए 27 वाहन
सूर्यकुमार ने किया कमाल
दूसरी पारी में सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। संदीप शर्मा के डाइविंग कैच ने उन्हें 55 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। वे जब आउट हुए, तब मुंबई को 4 ओवर में 57 रन की जरूरत थी।
Tim David ने खेली शानदार पारी
इसके बाद मुंबई के लिए सूर्याकुमार यादव ने शानदार पारी खेली थी। सूर्या ने 24 गेंद पर तूफानी अर्धशतक लगाया था। सूर्या के आउट होते ही राजस्थान ने दोबारा मैच में पकड़ बनाई।
लेकिन टिम डेविड ने 14 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाकर मुंबई की मैच में वापसी करवाया। राजस्थान के लिए अश्विन ने 2 विकेट हासिल किया था। मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर मैच जीत लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, अर्शद खान।
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर।