IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने मारी बाज़ी, गुजरात टाइटंस को 5 रन से हराया
(IPL 51th Match MI Vs GT) Picture Source: Indian Express
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:03 AM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) के 51 मैच में काफी रोमांच हो गया था। इस मुकाबला में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 5 रन से हराकर जीत हासिल की है। मैच में मुंबई इंडियंस ने 178 रन का शानदार स्कोर बनाया था। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 172/5 ही बनाकर मुकाबला हार गई। एक समय पर गुजराज टाइटंस ने 138/3 की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही थी। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए गुजरात को मौका नहीं दिया और मैैच में कब्जा किया।
इस टूर्नामेन्ट में मुंबई को 10 मैचों में केवल 2 जीत मिली है। वहीं इस सीजन में पहली बार खेल रही गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मैच में केवल 3 मुकाबले में हार मिली है।
मुंबई के बल्लेबाजों ने दिखाया जलवा
मुंबई इंडियंस (IPL 2022) की शुरुआत काफी जबरदस्त हुई थी। इस मुकाबले में शानदार साझेदारी करते हुए रोहित शार्मा और ईशान किशन ने 74 रन रन जोड़ लिया था। वहीं रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रन की पारी खेलकर पवेलियन लोटे।
टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किया कमाल
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर 44 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच में मुंबई को 178 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने बेहतरीन बल्लेबाजी से गुजरात को मजबूत शुरुआत दिलाई। वे 40 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन वापस लोट गए थे।
शानदार शुरुआत के बावजूद गुजरात नहीं जीती मुकाबला
टारगेट का पीछा कर रही गुजरात के ओपनिंग बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने शानदार खेल दिखाते हुए 106 रन की साझेदारी बनाया था। वहीं शुभमन गिल 52 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद लगातार गुजरात के विकेट गिर रहे थे। इसकी वजह से हार्दिक पांड्या की टीम को हार का सामना करना पड़ा।