टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बाॅलर निभाएंगे अहम भूमिका, बल्लेबाजों पर भी रहेगी जीत की जिम्मेदारी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:08 PM
न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) के खिलाफ भारत को अगला मैच अक्टूबर 31 को खेलना है। इसको लेकर भारतीय टीम ने तैयारी शुरु कर दी है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मैच है। पहले मुकाबले में टीम को पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने पाकिस्तान को 151 का टारगेट दिया जिसको पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोकर हासिल कर लिया। माना जा रहा है कि भारतीय टीम का पेस अटैक बुमराह, शमी और भुवनेश्ववर कुमार पाकिस्तान वाले मैच में काफी खर्चीले साबित हुए थे। इसके अलावा पहले बैटिंग करने उतरे रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और के एल राहुल भी कमाल नहीं कर सके। हालांकि टीम के ओपनर्स से काफी उम्मीदे थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजों को देना होगा मजबूत शुरुआत
भारतीय टीम को दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इसको लेकर काफी जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। सबसे अहम बल्लेबाजों की भूमिका रहने वाली है। ओपनर केएल और रोहित शर्मा ने टीम को ठोस शुरुआत दे दिया तो इससे भारत को काफी मदद मिलेगी। वहीं मिडिल आर्डर में रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा और विराट कोहली पर भी विशाल स्कोर बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। टीम को ओपनर्स अच्छी शुरुआत देते हैं तो बाकी बल्लेबाजों पर दबाव कम हो जाएगा।
बाॅलर्स को लेने होंगे विकेट
भारत की पेस अटैक बुमराह (BUMRAH) शमी और भुवनेश्वर कुमार को शुरुआती ओवर्स में विकेट लेना काफी अहम होगा। मार्टिन गप्टिल (MARTIN GUPTILL) और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (KANE WILLIAMSON) को सस्ते में आउट करने पर भारत इस मुकाबले में पकड़ बना सकता है। भुवनेश्वर कुमार और शमी शुरुआत में विकेट लेते हैं तो किवी टीम पर दबाव काफी अधिक बढ़ जाएगा। वहीं बुमराह अटैंकिंग बाॅलिंग से न्यूजीलैंड के रनों पर अंकुश लगा सकते हैं। उनकी भूमिका आखरी के 7 से 8 ओवर्स में काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। इनी ओवर्स में बुमराह योरकर और रिवर्स स्विंग का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करते हैं।