<span style="color: #4c83f5;"> Ind Vs NZ: </span> न्यूज़ीलैंड ने जीता मुकाबला, इंडिया को 7 विकेट से मिली हार
Ind Vs NZ Cricket Match
भारत
RP Raghuvanshi
25 Nov 2022 10:07 PM
Ind Vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बात करें तो टीम इंडिया को लगातार हार मिल रही है। शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले हुए तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को 7 विकेट से हराकर मैच जीत लिया है।
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 306 रन की पारी खेल लिया था। भारत की ओर से तीन बल्लेबाजों कप्तान शिखर धवन (72), शुभमन गिल (50) और श्रेयस अय्यर (80) ने अर्धशतक लगा दिया था।
जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था। कीवी टीम के 3 विकेट 88 रन पर हुए थे। इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन (94) और टॉम लैथम ने चौथे विकेट के लिए 145 रन की पार्टनरशिप कर भारत से के हाथ से मैच अपने हाथ लेने में कामयाब हुए हैं।
2019 वर्ल्ड कप से अब तक यह भारत की न्यूजीलैंड के वनडे क्रिकेट में हाथों लगातार पांचवीं हार हो चुकी है।
विकेट कीपर बल्लेबाज टॉम लैथम ने अपना 7वां वनडे शतक जमाया। उनके नाम ओवरऑल 19 शतक हो चुके हैं। लेफ्टी बल्लेबाज ने 12 टेस्ट शतक बना लिया है।
उमरान मलिक ने 2 विकेट झटके
डेब्यू मैच खेल रहे उमरान मलिक ने डेवोन कॉनवे (24) को आउट कर अपने वनडे करियर का पहला विकेट हासिल कर लिया है। उसके बाद डेरिल मिचेल (11) को आउट किया है।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अपने घरेलू मैदानों पर 3 हजार वनडे रन बनाया है। वे अर्धशतक पूरा कर बना चुके हैं। विलियमसन ने 54 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। केन ने चौके के साथ बल्ला उठाया। इस मैच में भारतीय कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने बाउंड्री के साथ अपने-अपने अर्धशतक पूरा किया है। कीवी कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज टॉम लैथम के साथ 50+ रनों की साझेदारी हुई है।