World Cup 2023: न्यूज़ीलैंड ने जीत के साथ किया आगाज़, इंग्लैंड को 9 विकेट से मिली हार
NZ vs RSA
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:46 PM
World Cup 2023: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 के पहले ही मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड से 9 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ गया है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से मिली हार का भी बदला लिया है। तब लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल और सुपर ओवर टाई हो जाने के साथ भी इंग्लैंड बाउंड्री-काउंट के आधार पर चैंपियन बन गया था।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम (World Cup 2023) में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड टीम को खेलना का न्योता दिया था। इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन की पारी खेली। 283 रनों का टारगेट न्यूजीलैंड के टॉप-3 बैटर्स की बात करें चेक तो 36.2 ओवर में अचीव कर लिया। टीम ने एक विकेट गंवाने के बाद मैच जीत लिया। डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने नाबाद शतक लगाए। दोनों के बीच 273 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी बनाने में कामयाब रहे ।
नोएडा की पुलिस कमिश्नर ने बदले पुलिस अधिकारियों के क्षेत्र, 6 ACP बदले गए
10 रन में पहला विकेट होने के बाद डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र की जोड़ी ने न्यूजीलैंड को उबारने में अहम योगदान दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 से अधिक की साझेदारी बनाया था।
जो रूट ने खेली शानदार पारी
नंबर-3 पर खेलने (World Cup 2023) वाले इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने शानदार अर्धशतक लगाया था। 37वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 57 बॉल पर फिफ्टी पूरा किया था। वह 86 बॉल पर 77 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स ने विकेट प्राप्त किया।
बटलर ने संभाला पारी
118 रन के टीम स्कोर पर चौथा विकेट होने के बाद रूट और बटलर की जोड़ी ने इंग्लिश टीम को संभालने में अहम योगदान किया। दोनों ने 72 बॉल पर 70 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी बनाया था। इस पार्टनरशिप को मैट हेनरी ने जोस बटलर को आउट कर तोड़ने में कामयाब रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद और मार्क वुड।
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम, मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट।