
30 सितंबर से भारत में शुरू होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने अपनी आधिकारिक स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन के नेतृत्व में कीवी टीम इस बार भी अपने प्रदर्शन का सिक्का जमा कर खिताब जीतने की पूरी तैयारी में है। Women's ODI World Cup 2025
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित स्क्वाड में कुछ नए चेहरे शामिल हैं, जो पहली बार विश्व कप में मैदान पर नजर आएंगे। सबसे बड़ी चर्चा 22 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज फ्लोरा डेवोनशायर की है, जिन्होंने अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में कदम नहीं रखा है। वहीं, पिछले टी20 वर्ल्ड कप विजेता फ्लोरा जोंस को इस बार टीम में जगह नहीं मिलना कई विशेषज्ञों के लिए चौंकाने वाला निर्णय है। इसके अलावा पॉली इंग्लिस, बेला जेम्स और ब्री इलिंग जैसी युवा खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं, जो वनडे फॉर्मेट में ज्यादा अनुभव नहीं रखती हैं। टीम के हेड कोच बेन सॉयर ने चयन प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए कहा, “जब किसी पोजिशन के लिए कई विकल्प मौजूद हों तो चयन करना चुनौतीपूर्ण होता है। इस बार हमें कुछ कठिन फैसले लेने पड़े, जैसे कि फ्लोरा और फ्रेन के बीच विकल्प चुनना।
सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंग्लिस, बेला जेम्स, जेस केर, अमेलिया केर, रोजमेरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु। कीवी टीम अपना पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेलेगी। टीम 13 सितंबर को यूएई के लिए रवाना होगी, जहां इंग्लैंड के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद टीम भारत पहुंचकर विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देगी। Women's ODI World Cup 2025