Commonwealth Games 2022: निकहत ने मुक्केबाज़ी में भारत की उम्मीदों को रखा ज़िंदा, क्वाटर फाइनल में न्यूज़ीलैण्ड से भिड़ेंगे
भारत
चेतना मंच
01 Aug 2022 05:32 PM
नई दिल्ली: कॅामनवेल्थ मुकाबले (Commonwealth Games 2022) की बात करें तो भारत की मुक्केबाज निकहत जरीन ने अपनी काबिलियत से भारत का नाम रोशन किया है। उन्होनें अपने पहले मैच में जीत हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड चैंपियन निकहत ने 48-50 किलोग्राम वर्ग वाले मोजाम्बिक के हेलेना बेजाव को हराने के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है।
जीत के साथ उन्होंने मेडल (Commonwealth Games 2022) हासिल करने की उम्मीद को जिंदा रखने के साथ निकहत ने अगले दौर में अपनी जगह बनाया है। जानकारी के मुताबिक निकहत को मैच में शानदार जीत मिली है। उनके शानदार पंच से 48 सेंकेंड पहले ही विरोधी मुक्केबाज को हर मिल गई।
उन्होंने अपने अनुभवी विरोधी मुक्केबाज को पूरे राउंड में कभी हावी होने को लेकर एक भी मौका नहीं दिया। शुरुआत के बाद से लेकर अंत तक उन्होंने मुकाबले में अपना जलवा कायम रखा। उन्होंने पूरे राउंड में लैफ्ट-राइट पंच कॅामबिनेशन का बेहतरीन इस्तेमाल किया था। निकहत जरीन ने देखा जाए तो आखिर में एक जबरदस्त फेस पंच के साथ मुकाबले को जीत लिया। जरीन का सामना अब क्वार्टरफाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा कांस्य पदक विजेता न्यूजीलैंड की ट्राय गार्टन से होने जा रहा है। इस जीत के बाद वो पोडियम स्थान पर पहुंचने जा रही है।
वहीं भारत की तरफ से शिव थापा को 60-63 किलोग्राम भारवर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हार मिली थी। उन्हें स्काटलैंड के बाक्सर रीजे लींच ने 4-1 से हरा दिया था। यहीं से उनके कामनवेल्थ में मेडल जीतने का सपना भी चकना चूर हो गया था।
इससे पहले शिव थापा ने 63.5 किलोवर्ग ग्राम भार के वर्ग के राउंडर में पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को करारी शिकस्त दिया था।