दो दिवसीय चैंपियंस लीग का फिनाले सम्पन्न, विजेताओं को मिलेगी 15 लाख की स्पॉन्सरशिप
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:04 PM
नोएडा (चेतना मंच)। एजुकेशनल टेक्नोलॉजी की लीडिंग कंपनी द बिग लीग ने 14 और 15 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘द चैंपियंस लीग 2023’ के ग्रैंड फिनाले का सफल आयोजन किया। इस लीग में देशभर से 100 से अधिक चैंपियन स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
15 लाख की स्पॉन्सरशिप वितरित की गई
चैंपियंस लीग 2023 के दो दिनों के दौरान योग्य छात्रों को डिजिटल सर्टिफिकेट के अलावा 15 लाख की स्पॉन्सरशिप वितरित की गई। सभी विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमें एयरपॉड्स, वाच, स्पीकर, किंडल, टैबलेट, पोलेरॉइड कैमरा और बहुत कुछ शामिल थे। चैंपियंस लीग 2023 अभी आधिकारिक तौर पर खत्म नहीं हुई है। प्रथम स्थान पर रहने वाले सभी विजेताओं को कंपनी के खर्चे पर गोवा घूमने का मौका मिलेगा, जहां उनकी उपलब्धियों का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा।
हेल्दी कम्पटीशन को अपनाने का मौका मिला
चैंपियंस लीग 2023 के हेड करण साहनी ने कहा कि चैंपियनों को तैयार करने और भारत में एजुकेशन और कम्पटीशन की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमारा मिशन जारी रहेगा। द बिग लीग और एडमिटकार्ड के फाउंडर पीयूष भारतीय ने कहा कि चैंपियंस लीग 2023 के जरिए छात्रों को एक नया अनुभव मिला, जिससे उन्हें खुद को चुनौती देने के लिए एक मंच, अपना टैलेंट दिखाने और एक हेल्दी कम्पटीशन को अपनाने का मौका मिला। इस लीग के बाद जो खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहेगा उन सभी को गोवा घूमने का ऑफर दिया गया है वा भी कंपनी के खर्चे पर यह मौका दिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।