
एशिया कप 2025 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। 14 सितंबर को दुबई की रेत पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी और दर्शकों को मिलेगा क्रिकेट का असली महाकुंभ। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट का आगाज तूफानी अंदाज में किया है। भारत ने UAE को 9 विकेट से कुचलकर दमखम दिखाया, तो वहीं पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से हराकर जोरदार चेतावनी दे डाली। इसी जीत के बाद पाक कप्तान सलमान आगा का बयान सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने बिना लाग-लपेट के टीम इंडिया को सीधी चुनौती देते हुए ऐलान किया— “अब हमारी टीम किसी भी विरोधी को मात देने की ताक़त रखती है। Asia Cup 2025
ओमान के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा ने कहा— पिछले 2-3 महीनों से हम लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर अपनी योजनाओं पर टिके रहें, तो किसी भी टीम को हराने का दम रखते हैं। भारत के खिलाफ मुकाबला शानदार होने वाला है। हालांकि, अपने पहले मैच में ‘डक’ पर आउट होने वाले सलमान आगा ने बल्लेबाजी पर सवाल भी उठाए। उन्होंने साफ कहा कि टीम को स्कोरिंग क्षमता और स्थिरता पर काम करना होगा, लेकिन गेंदबाजी पर उन्हें गर्व है। हमारे तीनों स्पिनरों ने अलग-अलग अंदाज में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
UAE की पिचों पर स्पिन विकल्प होना बड़ी ताकत है और हमारे पास 4-5 उम्दा स्पिनर मौजूद हैं।सलमान आगा ने माना कि ओमान के खिलाफ शुरुआती स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान 180 तक का स्कोर खड़ा कर सकता था, लेकिन बीच में ढहने से टीम केवल 160 रन तक पहुंची। उन्होंने कहा— क्रिकेट में पल भर में हालात बदल जाते हैं। हमें बल्लेबाजी में और सुधार करना होगा।
इस जीत के सबसे बड़े नायक बने विकेटकीपर मोहम्मद हारिस, जिन्होंने शानदार अर्धशतक ठोककर टीम की डगमगाती पारी को मज़बूती दी। मैच के बाद हारिस ने कहा— “शुरुआत में विकेट सपाट और आसान लग रहा था, लेकिन जैसे ही हमने बल्लेबाजी शुरू की, गेंद ने अचानक मुश्किलें खड़ी कर दीं। ऐसे हालात में रन बनाना और भी चुनौतीपूर्ण था। मैं लंबे समय से आक्रामक अंदाज़ में खेलता आ रहा हूं और यही मेरा नेचुरल गेम है। कप्तान ने भी साफ कह दिया था कि डरे नहीं, बस हमला करोमैं पिछले कई सालों से आक्रामक क्रिकेट खेल रहा हूं और कप्तान ने भी इसी अंदाज़ को जारी रखने के लिए कहा।”
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसके जवाब में ओमान की टीम 16.4 ओवर में महज़ 67 रन पर ढेर हो गई। जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और अब नज़रें भारत के खिलाफ होने वाली हाई-वोल्टेज भिड़ंत पर टिकी हैं। Asia Cup 2025