
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी सीमा तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की ओर से किए गए कथित हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत हो गई है। यह हमला पक्तिका के उरगुन जिले में हुआ, जहां पाकिस्तानी विमानों ने कई इलाकों में बमबारी की। तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर सीमा उल्लंघन और नागरिकों पर हवाई हमले का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब दोनों देशों ने 48 घंटे के युद्धविराम (Ceasefire) को आपसी सहमति से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया था। Afghan cricket tragedy
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिन तीन क्रिकेटरों की मौत हुई, उनके नाम कबीर, सिबगातुल्ला और हारून बताए गए हैं। ये खिलाड़ी पक्तिका की राजधानी शराना में एक दोस्ताना मैच खेलकर अपने घर लौटे थे। घर वापसी के बाद जब वे उरगुन जिले में एक स्थानीय सभा में शामिल थे, तभी पाकिस्तानी विमानों ने बम बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में कुल आठ लोगों की मौत और सात अन्य के घायल होने की पुष्टि हुई है। मृतकों में तीनों अफगान क्रिकेटर भी शामिल थे। हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और कई घर मलबे में तब्दील हो गए।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और मारे गए खिलाड़ियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। बोर्ड ने इसे अफगान क्रिकेट परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। बोर्ड ने अपने बयान में कहा - “अल्लाह (SWT) शहीदों को जन्नत में ऊंचा मुकाम दे, घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे और परिवारों को इस कठिन समय में सब्र और हिम्मत दे। इस दर्दनाक घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का फैसला लिया है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान भी शामिल होने वाला था और यह सीरीज नवंबर के अंत में खेली जानी थी। ACB ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा देश अपने शहीद खिलाड़ियों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है। Afghan cricket tragedy